scriptसादगी से मना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव : देखें वीडियो | Birthday of Shriram | Patrika News
छिंदवाड़ा

सादगी से मना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव : देखें वीडियो

मंदिरों में विधि-विधान से की पूजा और आरती

छिंदवाड़ाApr 03, 2020 / 05:50 pm

chandrashekhar sakarwar

सादगी से मना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव : देखें वीडियो

सादगी से मना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव : देखें वीडियो


छिंदवाड़ा / मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव गुरुवार को रामनवमी के रूप में मनाया गया। पहली बार था जब रामनवमी का पर्व बेहद सादगी से मनाया गया।
स्थानीय श्रीराम मंदिर छोटी बाजार में सत्य धर्म मंडल ने शासन के निर्देशों के अनुसार इस बार मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश
नहीं दिया।
मंडल प्रवक्ता कृष्णा सेठिया ने बताया सुबह सात बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण कर कार्यक्रम शुरू किया गया। 11 बजे से भगवान श्रीराम के सहस्त्र नामों के उच्चारणों के साथ पूजन का कार्यक्रम हुआ। इसमें विश्व और भारत में फैल रही कोरोना वायरस महामारी से देश को मुक्त करने के साथ सुख-शांति समृद्धि की प्रार्थना की गई। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के प्रकट महामहोत्सव के दौरान ‘भए प्रकट कृपाला दीनदयाला’ के उद्घोष के साथ जय जगदीश हरे की आरती की गई। मंदिर पुजारी पंडित नंदकिशोर शास्त्री ने 108 दीप यहां प्रज्जवलित किए। शाम को मंदिर में भी दीपक प्रज्वलित किए गए।
बुधवारी बाजार स्थित राम मंदिर में भी विधिवत पूजा अर्चना हुई। यहां मंदिर में श्रद्धालु उपस्थित हुए, लेकिन सभी ने आपस में दूरी
बनाए रखी।
साईं मंदिर में भी हुई पूजा-अर्चना
सच्चिदानंद सेवा समिति, शिर्डी साईं मंदिर विवेकानंद कॉलोनी में भी सादगीपूर्ण तरीके से मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र का जन्मोत्सव मनाया गया। चैत्र मास नवमी के इस पावन पर्व पर आचार्य पं. केशव पांडे द्वारा रामविजय ग्रंथ के चौथे अध्याय का पाठ किया। श्री राम जय राम जय जय राम का कीर्तन भी यहां किया गया।
लोगों ने घर पर मनाया उत्सव
रामभक्तों ने गुरुवार को घर पर ही रामजन्मोत्सव मनाया। हिंदू उत्सव समिति ने इस बार और भव्य स्तर पर रैली निकालने की तैयारी की थी। ध्यान रहे कुछ समय पहले ही अयोध्या में राम मंदिर विवाद का फैसला हुआ था और यहां भव्य मंदिर का निर्माण होना है। इसलिए इस बार की रामनवमी और खास थी लेकिन देश पर आई महामारी की विपदा के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। समिति के सदस्यों और रामभक्तों ने अपने घर पर ही दोपहर को भगवान राम की प्रतिमा और छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। केसरिया पताकाएं लहराईं और आरती कर जन्मोत्सव मनाया। शाम के समय अपने घरों की देहरी पर लोगों ने पांच दीपक प्रज्ज्वलित कर इस पर्व की खुशियां मनाईं।

Hindi News/ Chhindwara / सादगी से मना मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव : देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो