scriptविधायक के खिलाफ भाजपा नेत्रियों ने खोला मोर्चा | BJP leaders opened for protest against MLA | Patrika News
छिंदवाड़ा

विधायक के खिलाफ भाजपा नेत्रियों ने खोला मोर्चा

सिवनी विधायक दिनेश राय उर्फ मुनमुन पर जान से मारने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने का अरोप लगाया है। नरेश की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ

छिंदवाड़ाAug 22, 2017 / 11:55 pm

akhilesh thakur

seoni news

mla news

सिवनी. लखनादौन वार्ड ११ निवासी नरेश सेन ने सिवनी विधायक दिनेश राय उर्फ मुनमुन पर जान से मारने और परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने का अरोप लगाया है। नरेश की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार सेन ने शिकायत में कहा है कि सोमवार की रात १०.१५ बजे दो लोगों के साथ घर जा रहा था। उसी समय मोटरसाइकिल से विधायक एक आदमी के साथ पीछे से आए और अपशब्द कहने लगे। विधायक ने मारने-पीटने और जान से मारने के साथ परिवार को बर्बाद करने की धमकी दी।
नरेश ने लखनादौन पुलिस को इस सम्बंध में लिखित शिकायत की है। विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के साथ उन्होंने अपनी तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। कहा कि यदि विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह मेरे तथा मेरे परिवार के साथ अनहोनी कर सकते हैं। इसके लिए पुलिस जिम्मेदारी होगी। पुलिस इस पूरे मामले में जांच में जुटी है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विधायक के खिलाफ प्रकरण दर्ज
लखनादौन के नरेश की शिकायत पर विधायक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। विधायक ने भी एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को झूठा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी

मेरी जीत से भाजपा को परेशानी
लखनादौन नगर पंचायत में मिली जीत और सिवनी की रैली से भाजपा परेशान है। इस कारण मुझे फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने मेरे खिलाफ आरोप लगाया है। उससे मेरी मुलाकात नहीं हुई है।
दिनेश राय (मुनमुन) विधायक सिवनी

इधर भाजपा नेताओं ने भी लगाए आरोप, थाने पहुंचकर की शिकायत

सिवनी. भाजपा की जिलाध्यक्ष नीता पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन व नगर पालिक अध्यक्ष आरती शुक्ला ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली पुलिस से सिवनी विधायक दिनेश राय के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने विगत दिनों एक कार्र्यक्रम में उनके खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल किया है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर विधायक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में प्रकरण दर्र्ज कर लिया है। विधायक के खिलाफ भाजपा जिलाध्यक्ष, नपा अध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने अश्लील व अपशब्द भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उनकी लिखित शिकायत पर आरोपी विधायक के खिलाफ लज्जा भंग करने के आशय से सम्बंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। इस दौैरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्र्यकर्ता और पदाधिकारी कोतवाली थाने में उपस्थित रहे।
इधर विधायक दिनेश राय ने बताया कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में सिवनी को संभाग नहीं बनाए जाने, लोकसभा सीट सिवनी का नहीं बचा पाने और मेडिकल कॉलेज नहीं ला पाने में नाकाम भाजपा जिला अध्यक्ष के बारे में नाकामी के बात कही थी। यदि उनको लगता है कि मेरी बात से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है तो वे मेरे खिलाफ कोर्ट में मान हानि का केस करें, कोर्ट का जो निर्र्णय होगा मैं उसका पालन करुंगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो