scriptबेमौसम बारिश के बाद न्यूनतम पारा लुढक़ा | chhindwara mausam update | Patrika News
छिंदवाड़ा

बेमौसम बारिश के बाद न्यूनतम पारा लुढक़ा

शाम को बरसात के बाद बढ़ी ठंड

छिंदवाड़ाJan 20, 2024 / 07:22 pm

mantosh singh

chhindwara_mausam_update.jpg

छिंदवाड़ा. मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल रहने के बाद रात में ठंड बढ़ गई। वहीं शनिवार शाम को बारिश हुई। बारिश के बाद हाथ-पैर में लोगों को गलन महसूस हुई। न्यूनतम तापमान भी लुढक़ गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 एवं न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी वजह से मौसम में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आगामी समय में ठंड और बढऩे की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक हल्के से मध्यम बादल रहने एवं वर्षा न होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के मध्य रहने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता 80-83 प्रतिशत एवं न्यूनतम सापेक्षित आद्र्रता 57-62 प्रतिशत रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में हवा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व दिशाओं में बहने एवं 6-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है।
कीट रोग से फसलों को बचाने की सलाह
आगामी सप्ताह में हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को एडवाइजरी जारी की गई है। कीट-रोग से बचाव करने के उपाय करने को कहा गया है। गेहूं की फसल में कुछ स्थानों पर रतुआ रोग दिखाई दे रहा है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने और यदि संभव हो तो टेबुकोनाजोल 20 मिली प्रति पंप की दर से छिडक़ाव करने की सलाह दी गई है। पूर्व में बोई गई गेहूं की फसल में विभिन्न क्रांतिक अवस्थाओं में सिंचाई करें तथा सिंचाई के बाद शेष बची यूरिया का छिडक़ाव अवश्य करने को कहा गया है।

Hindi News/ Chhindwara / बेमौसम बारिश के बाद न्यूनतम पारा लुढक़ा

ट्रेंडिंग वीडियो