scriptबच्चों ने आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जाने | Children learned important facts related to Mahatma Gandhi's life | Patrika News
छिंदवाड़ा

बच्चों ने आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जाने

एकलव्य विद्यालय बिछुआ के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

छिंदवाड़ाDec 12, 2019 / 12:10 pm

Rajendra Sharma

Children learned important facts related to Mahatma Gandhi's life

Children learned important facts related to Mahatma Gandhi’s life

छिंदवाड़ा/ मप्र ट्राइबल वेलफेयर रेजिडेंशियल सोसायटी भोपाल के आदेशानुसार एवं स्कूल प्राचार्य सुषमा जैन के निर्देशन में संस्था के छात्र-छात्राओं को मंगलवार को शिक्षा गुणवत्ता एवं गांधी से संबंधित दर्शनीय स्थल सेवाग्राम वर्धा का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
विद्यार्थियों ने सेवाग्राम में गांधीजी के आदि निवास, बापू कुटी एवं अंतिम निवास में गांधी से सम्बंधित तथ्यों एवं उनके द्वारा उपयोग में लाई गई वस्तुओं को विद्यार्थी ने देखा। इस दौरान छात्रों ने गांधीजी के सिद्धांतों से विद्यार्थियों ने प्रेरणा ली और गांधीजी के सिद्धांतों पर चलने संकल्प लिया। छात्रों ने चलित चरखा घर का अवलोकन किया एवं चरखे से कैसे खादी के कपड़े बनाए जाते हैं इसकी जानकारी ली।
संकल्प दोहराया

उन्होंने अपने जीवन में गांधीजी के आदर्शों का अनुसरण करने के लिए संकल्प दोहराया। शैक्षणिक भ्रमण में संस्था से लीलाधर साहू, वीरेंद्र सोनी, गीता पहाड़े एवं अधीक्षक लाखा माटे ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। इस शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में संस्था कर्मियों का भी सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो