scriptजनता बोली, हर कसौटी पर खरा उतरेगा हमारा मुख्यमंत्री, देखें वीडियो | cm kamalnath | Patrika News
छिंदवाड़ा

जनता बोली, हर कसौटी पर खरा उतरेगा हमारा मुख्यमंत्री, देखें वीडियो

जिले के सांसद कमलनाथ ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली।

छिंदवाड़ाDec 18, 2018 / 01:38 pm

ashish mishra

patrika news

जनता बोली, हर कसौटी पर खरा उतरेगा हमारा मुख्यमंत्री, देखें वीडियो


छिंदवाड़ा. जिले के सांसद कमलनाथ ने सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। वहीं दूसरी तरफ लोगों में दिनभर चर्चाएं भी होती रहीं। जनता को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं। सोमवार को ‘पत्रिका’ से चर्चा के दौरान जनता ने अपनी बात रखी। लोगों ने कहा कि हम कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर गौरवान्वित हैं। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री हमारी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान करेंगे। अब तक जितने भी छोटे-बड़े उद्योग बंद पड़े थे वह चालू किए जाएंगे। इसके अलावा जिले में ही नहीं प्रदेश में नए-नए उद्योगों की स्थापना होगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। अधिकतर लोगों का कहना है कि हमारा मुख्यमंत्री हर कसौटी पर खरा उतरेगा। हर समस्या का समाधान करेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था ढर्रे पर लाएगा।
इनका कहना है
स्थानीय निवासी मोहम्मद रियाज का कहना है कि मुख्यमंत्री से उम्मीद है कि वह अब विकास को नई रफ्तार देंगे। रोजगार के साधन आसानी से उपलब्ध होंगे। इसके अलावा जल, स्वास्थ्य सहित अन्य समस्या भी हैं। उम्मीद है मुख्यमंत्री सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे। वहीं अनिल विश्वकर्मा का कहना था कि सांसद ने जिले में काफी विकास किया है, हां यह जरूर है कि अब वे मुख्यमंत्री बन चुके हैं तो हमारी उम्मीद भी अब बढ़ गई है। ऑटो स्टैंड की समस्या हम लोगों की है। उम्मीद है कि यह समस्या दूर होगी। दीपू हमारी उम्मीद है कि विकास के मामले में छिंदवाड़ा ही नहीं पूरा प्रदेश भारत में प्रथम स्थान हासिल करेगा। मुख्यमंत्री हर कसौटी पर खरें उतरेंगे। हर समस्या का समाधान करेंगे। किसान अशोक डेहरिया का कहना है कि किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए। उम्मीद है कि हमारे मुख्यमंत्री हर छोटी-बड़ी समस्या का ध्यान रखकर उसका समाधान करेंगे। उनकी वजह से ही छिंदवाड़ा की जनता गौरवान्वित है। अनाज व्यापारी संघ अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल का कहना है कि उम्मीद हैं कि मुख्यमंत्री किसानों, व्यापारी एवं मजदूरों के हित में अच्छा काम करेंगे। जो तकलीफें हमें गत वर्षों में आई है वह न आए, ऐसा प्रयास मुख्यमंत्री करेंगे। जिस पद पर वह चुने गए हैं उस पर वह खरे उतरेंगे। स्थानीय निवासी संपत चौधरी का कहना है कि हमारे जिले के सांसद अब मुख्यमंत्री बन चुके हैं। स्थानीय समस्याएं काफी हैं। उम्मीद यही है कि मुख्यमंत्री को जो जिम्मेदारी मिली है वह उस पर खरे उतरेंगे। विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।

Home / Chhindwara / जनता बोली, हर कसौटी पर खरा उतरेगा हमारा मुख्यमंत्री, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो