scriptकांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले कमलनाथ- अब सभी को बोलना पड़ेगा | congress leader kamal nath target mission 2023 | Patrika News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले कमलनाथ- अब सभी को बोलना पड़ेगा

locationछिंदवाड़ाPublished: Aug 13, 2022 06:14:27 pm

Submitted by:

Manish Gite

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कार्यकर्ताओं को दिया मिशन 2023 की तैयारी का लक्ष्य…।

kamal1.png

छिंदवाड़ा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (pcc chief kamal nath) ने शुक्रवार को नगरीय निकायों के निर्वाचित पार्षदों की बैठक लेते हुए उन्हें अगले वर्ष विधानसभा 2023 (vidhan sabha election 2023) की तैयारी में जुटने का लक्ष्य दिया। कहा कि सभी ने भाजपा (bjp) के पैसे और प्रशासन से लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है। इस मौके पर सांसद नकुलनाथ ने कहा कि नगरवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम मिलेगा।

नागपुर रोड स्थित होटल में दोनों नेताओं ने

नगरीय निकाय चुनाव के नवनिर्वाचित पार्षदों का परिचय प्राप्त किया। सांसद नकुल ने कहा कि इस बार माताएं, बहनें सबसे अधिक चुनकर आई हैं। हमें जनसमस्याओं को प्राथमिकता में रखते हुए उसे दूर करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि संघर्ष प्रारम्भ हो चुका है। सभी ने कमर कस ली, तो कोई भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को फिर से बनने से कोई रोक नहीं सकता।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप लोग भाजपा से केवल मुंह चलाने में पीछे हैं। सभी लोगों को बोलना होगा। कमलनाथ ने कहा कि आज से पांच साल पहले तक पांच प्रतिशत लोग सोशल मीडिया से जुड़े हुए थे। आज सोशल मीडिया से 95 लोग जुड़ चुके हैं, इसी परिवर्तन के साथ सभी को भी बदलना होगा।

बैठक में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, छिंदवाड़ा प्रभारी नेहा सिंह, सौंसर विधायक विजय चौरे, महापौर विक्रम अहके, संजय पुन्हार, उपाध्यक्ष अमित सक्सेना, नगर निगम उपाध्यक्ष सोनू मागो आदि उपस्थित हुए।

यह भी पढ़ेंः

मिशन-2023 के लिए कांग्रेस ने तेज की तैयारी, 52 जिलों के प्रभारी नियुक्त, देखें लिस्ट

युवाओं को दिए नौकरी के ऑफर लेटर

दुबई स्थित आइटी कम्पनी इश्या सॉफ्ट के सहयोग से पहले छिन्दवाड़ा के युवाओं को सोनी कॉलेज कैंपस में 45 दिनों का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी के ऑफर लेटर प्रदान किए गए। एचसीएल टेक बी कार्यक्रम में भी दोनों नेता शामिल हुए। कैरियर फर्स्ट के छात्रों को किताबों का वितरण किया गया।

https://youtu.be/Io4whK5Z3Ws
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो