29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karam river Dam: सीएम शिवराज बोले- यह परीक्षा की घड़ी, पीएम मोदी ने भी दो बार ली जानकारी

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में बुलाई विशेष बैठक, अधिकारियों को दिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 13 Aug 2022, 1:34 PM IST

shivraj.png

,,

भोपाल। धार जिले के धर्मपुरी में कारम डैम (Karam river Dam) को फूटने से बचाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सेना के हेलीकाप्टर और 200 से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। डैम की जद में आने वाले दो जिलों के 18 गांवों को खाली करा लिया गया है। इधर, भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई, बचाव कार्य की समीक्षा की गई। शिवराज ने कलेक्टर से भी कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य करें, यह परीक्षा की घड़ी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सुबह मंत्रालय में नियंत्रण कक्ष में एक विशेष बैठक की, जिसमें प्रदेश के बड़े अधिकारियों को युद्ध स्तर पर डैम को बचाने और लोगों की जानमाल को बचाने के लिए बुद्धिमत्ता के साथ काम करने के निर्देश दिए। चौहान ने धार ज़िले की धर्मपुरी तहसील में कारम मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माणाधीन बांध से जनता की सुरक्षा के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से खतरे में आए गांव के लोगों को अन्य जगह ले जाएं।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर धार (dhar collector) से कहा कि जीवन में कभी-कभी ऐसे अवसर आते हैं जब हमको सामने आकर के सारी कठिनाइयों से लड़ना होता है। अपनी बुद्धिमत्ता का प्रयोग करते हुए, अपनी तत्परता का प्रयोग करते हुए हमें जनधन, पशुधन की रक्षा करनी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कलेक्टर धार को कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य करें। यह हमारी परीक्षा की घड़ी है।

पीएम मोदी को दी जानकारी

इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांध में हो रहे रिसाव के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) से भी चर्चा की। उन्होंने पीएम मोदी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे ईएनसी एवं अन्य इंजीनियर तथा विशेषज्ञों की टीम, कमिश्नर, कलेक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी बांध स्थल एवं प्रभावित होने वाले क्षेत्र में कल से ही उपस्थित हैं। कल भी एवं आज भी मेरी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से भी स्थिति के बारे में पूरी चर्चा हुई है।

सीएम ने कहा कि आईआईटी रुड़की (iit roorkee) एवं बांध सुरक्षा के राष्ट्रीय विशेषज्ञों का भी मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है। भोपाल कंट्रोल रूम से सीएस एवं एसीएस जल संसाधन एवं गृह, दोनों निरंतर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है, एक बाईपास चैनल बन जाए जिससे पानी बाईपास करके निकाला जा सके। कल से लगातार वह काम चल रहा है लेकिन, कड़ी चट्टानों के कारण उसको पूरा करने में देर लग रही है। जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारे भाई-बहन सुरक्षित रहें। जनता सुरक्षित रहें। इसलिए 12 गांव धार जिले के और 6 गांव खरगोन जिले के हमने खाली करा लिए हैं।

यह भी पढ़ेंः गोद में बच्चे, हाथ में सामान, रक्षाबंधन के दिन रोते हुए घर से निकली महिलाएं

बड़ी खबरें

View All

भोपाल

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग