29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में राज्यसभा सीट पर हरदीप पुरी के नाम पर बवाल, उमंग सिंघार बोले- क्यों थोपा जा रहा एपस्टीन से जुड़ा व्यक्ति

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Puri) को भाजपा का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 29 Oct 2026, 9:45 AM IST

mp rajya sabha election hardeep puri umang singhar epstein files

MP Rajya Sabha Election: राज्यसभा सीट पर हरदीप पुरी के नाम पर उमंग सिंघार ने उठाए गंभीर सवाल (फोटो सोर्स- hardeep puri/umang singhar facebook)

Hardeep Puri: पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की खाली हुई राज्यसभा सीट पर उपचुनाव (MP Rajya Sabha Election) होने जा रहा है। गहन मंथन के बाद बुधवार को भाजपा ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार घोषित किया। पुरी के उम्मीदवार घोषित होते ही विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। गुरूवार सुबह एमपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट कर गंभीर सवाल उठाए है। बता दें कि, एमपी बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में राज्यसभा सीट के लिए 5 नामों की लिस्ट दिल्ली भेजी थी। इस लिस्ट में पुरी का नाम नहीं था।

एमपी पर ऐसा व्यक्ति क्यों थोपा जा रहा है?- उमंग सिंघार

एक्स पर पोस्ट करते हुए नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कई गंभीर सवाल उठाए। सिंघार ने कहा कि- पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजना प्रदेश की जनता का घोर अपमान है। सिंघार ने सवाल उठाया कि एमपी की जनता पर ऐसा व्यक्ति क्यों थोपा जा रहा है जिसके तार जेफ्री एपस्टीन जैसे कुख्यात अपराधी से जुड़े है।

डीओजे ने जारी की थी एपस्टीन और पुरी की मुलाकात की तस्वीर

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में सामने आया है। इन दस्तावेजों में पुरी और एपस्टीन के बीच ईमेल संवाद का भी उल्लेख है। कुछ दिन पहले अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DOJ) ने दो तस्वीरें भी जारी की थी। इन तस्वीरों में हरदीप पुरी और एपस्टीन के बीच मुलाकात करते दिखे थे। इस मुद्दे को लेकर एमपी में कांग्रेस सहित देशभर की सभी विपक्षी दल लगातार भाजपा को घेर रहा है। हालांकि, इन सब के बाद भी भाजपा ने हरदीप पुरी पर भरोसा दिखाया है।

एमपी से भेजे गए थे पांच लोगों के नाम

जानकारी के लिए बता दें कि, 26 अक्टूबर को सीएम हाउस में हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में राज्यसभा के लिए प्रदेश व बाहर के 4-5 नेताओं के नामों पर विचार किया। इनमें प्रदेश से रंजना बघेल, पूर्व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, अमर सिंह, अरविंद भदौरिया, लाल सिंह आर्य, विनोद गोटिया के नाम बताए गए थे। इन नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इन नामों से इतर हरदीप पुरी को उम्मीदवार बनाया।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट का ये है चुनावी शेड्यूल

नोटिफिकेशन- 26 अक्टूबर

नामांकन की आखिरी तारीख- 02 नवंबर

स्क्रूटिनी- 03 नवंबर

नाम वापसी- 05 नवंबर

वोटिंग- 12 नवंबर

मतगणना- 12 नवंबर