scriptआंदोलन करने बैलगाड़ी लेकर पहुंचे किसान | farmer news | Patrika News
छिंदवाड़ा

आंदोलन करने बैलगाड़ी लेकर पहुंचे किसान

किसानों ने सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक दो से बैलगाड़ी के साथ रैली निकाली।

छिंदवाड़ाNov 21, 2017 / 05:26 pm

sanjay daldale

kisan news

किसानों का भला नहीं तो वोट नहीं

सौंसर. नगर सहित क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक दो से बैलगाड़ी के साथ रैली निकाली। रैली तहसील कार्यालय में दोपहर को पहुंची जहां पुलिस की पुख्ता व्यवस्था की।
किसान संगठन ने तहसील परिसर में किसान सभा का आयोजन कर किसानों की समस्या पर संबोधन करने के पश्चात एसडीएम डीएन सिंह को किसानों की समस्या एवं मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। किसान संगठन के यशवंत बापू बोबड़े ने कहा कि भाजपा एवं कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों ने किसानों को छला है। पूर्व पार्षद दिलीप बागड़े, पंकज ठाकरे ने विचार रखते हुए कहा कि किसानों को अब फसलोत्पादन का उचित भाव नहीं मिलने खुदकुशी करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कर्जे का बोझ सिर पर है।

किसानों का भला नहीं तो वोट नहीं
संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार किसानों का भला नहीं कर सकती तो हम भी अब की बार चुनाव में वोट नहीं करेंगे। भाजपा सरकार में गरीबों और किसानों का शोषण हो रहा है। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष पाटिल ने किसान रैली का मोर्चा संभाला। किसान संगठन ने ज्ञापन सौंपने पर कहा कि किसानों की समस्यावत मांगों पर जल्द निराकरण नहीं होने पर आगामी दिनों में सुनियोजित तरीके से आन्दोलन होगा। इस अवसर पर श्रावण भक्ते, रमेश पाटिल, मुरलीधर पाटिल, शरद खंडाइत आदि किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। रैली तहसील कार्यालय पहुंचनें पर कोई अप्रिय घटना की सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओपी केके वर्मा, थाना प्रभारी सौसर चंद्रशेखर भगत, पिपला चौकी प्रभारी जागृति साहू सहित सबल पुलिस प्रशासन उपस्थित रहा। पूर्व पार्षद कहा कि किसानों को अब फसलोत्पादन का उचित भाव नहीं मिलने खुदकुशी करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। कर्जे का बोझ सिर पर है। भाजपा सरकार में गरीबों और किसानों का शोषण हो रहा है। किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष पाटिल ने किसान रैली का मोर्चा संभाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो