scriptसामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें | How to prepare for social science | Patrika News
छिंदवाड़ा

सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें

इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र का चौराहा है सामाजिक विज्ञान

छिंदवाड़ाJan 20, 2024 / 07:29 pm

mantosh singh

how_to_prepare_for_social_science.jpg

छिंदवाड़ा. माध्यमिक शिक्षा मंडल के माध्यम से बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू हो जाएंगी। अब मात्र 15 दिन शेष हैं। ऐसे में छात्रों को अपने विषयों के रिविजन में जोर-शोर से जुट जाना जरूरी है। कक्षा 10 वीं में एक ऐसा विषय है जो विद्यार्थियों के स्कोर को बढ़ाने में काफी मदद करता है।
सामाजिक विज्ञान, इसे इतिहास, नागरिकता, भूगोल एवं अर्थशास्त्र का चौराहा भी बोलते हैं। कक्षा 10 वीं में इन सभी इकाइयों के अंक पहले से तय हैं। इन दिनों छात्रों को इन चारों से जितने अंक के प्रश्न पूछे जाने हैं, उनकी सूची बना लेनी चाहिए। सरल-कठिन से अधिक ध्यान ज्यादा अंकों वाले अध्यायों पर देना चाहिए। समय का विषयवार विभाजन करते हुए सभी विषयों को पढऩा चाहिए। सामाजिक विज्ञान में वैकल्पिक प्रश्न विषय का स्कोर बढ़ाते हैं। इन्हें बार बार पढऩा चाहिए। ग्रुप डिस्कशन, अभिभावकों से बातचीत करते हुई भी इस विषय की तैयारी की जा सकती है।
सामाजिक विज्ञान शिक्षक कोमल पटेल ने बताया कि भूगोल में नक्शे का महत्व है। नक्शे में 4 शब्द सही अंकित करने से ही चा अंक मिल जाते हैं। वीडियो में देखकर भी इन्हें बार बार भरने का अभ्यास किया जा सकता है। भारत का नक्शा, परिवहन एवं संचार के साधन, प्राकृतिक आपदा एवं आपदा प्रबंधन यह ऐसे महत्वपूर्ण चैप्टर हैं जिन पर विद्यार्थियों को अधिक अधिक ध्यान देकर पढऩा चाहिए, क्योंकि इन्हीं में से आंतरिक प्रश्न पूछे जाते हैं। अर्थशास्त्र में रोजगार गारंटी योजना, आर्थिक विकास एवं नियोजन, मुद्रा एवं वित्तीय प्रणाली, सेवा क्षेत्र, उपभोक्ता संरक्षण, इतिहास में 1857 का स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता आंदोलन की घटनाओं के साथ-साथ मध्य प्रदेश का योगदान, एवं स्वतंत्रता बाद महत्वपूर्ण घटनाएं याद करनी चाहिए।
नागरिक शास्त्र में भारतीय संविधान प्रजातंत्र की कार्यप्रणाली एवं प्रजातंत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियां जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। इनके अध्ययन से सफलता प्राप्त की जा सकती है और अधिक से अधिक अंक अर्जित किए जा सकते हैं।

Hindi News/ Chhindwara / सामाजिक विज्ञान की तैयारी कैसे करें

ट्रेंडिंग वीडियो