scriptसजदे में झूके हजारों सिर, मुल्क में अमन, खुशहाली के लिए मांगी दुआ | id ul zuha 2019 | Patrika News
छिंदवाड़ा

सजदे में झूके हजारों सिर, मुल्क में अमन, खुशहाली के लिए मांगी दुआ

मुस्लिम धर्मवलंबियों का त्यौहार ईद-उल-अजहा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

छिंदवाड़ाAug 13, 2019 / 12:10 pm

ashish mishra

patrika

मुल्क में अमन, खुशहाली के लिए दुआ

छिंदवाड़ा. मुस्लिम धर्मवलंबियों का त्यौहार ईद-उल-अजहा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम धर्मवलंबियों ने मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के साथ मुल्क में अमन शांति और खुशहाली के लिए दुआ की। पहली नमाज सुबह आठ बजे जामा मस्जिद और रिसाला मस्जिद में पढ़ी गई। अन्जुमन इस्लाहुल कमेटी सदर निशादउद्दीन खान ने बताया कि बड़ी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे और छोटी ईदगाह में 8.45 बजे से पढ़ी गई। बड़ी ईदगाह में ईदुज्जोहा की नमाज हाफिज हसीबुल्लाह कमर, छोटी ईदगाह में हाफिज जियाउद्दीन साहब, जामा मस्जिद गोलगंज में हाफिज इरफान रजा, रिसाला मस्जिद में मोहम्मद नाहिद अशरफी ने नमाज अदा कराई। ईदगाह में अल्लाहो अकबर की गूंज पर हजारों सर एक साथ सजदे में झूके। मस्जिद क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने विशेष व्यवस्था कर रखी थी। नमाज के बाद कलेक्टर, एसपी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने सभी से गले मिलकर ईद की बधाई दी। पर्व पर मुस्लिमों ने सुन्नते इब्राहीमी की याद में बकरों की कुर्बानी पेश की।

Home / Chhindwara / सजदे में झूके हजारों सिर, मुल्क में अमन, खुशहाली के लिए मांगी दुआ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो