scriptIndian Railway: दो दिन बाद निरीक्षण करने आ रहे मुख्यमंत्री, यहां आदेश ही नहीं पहुंचा | Indian Railway: CM coming to inspect after two days | Patrika News
छिंदवाड़ा

Indian Railway: दो दिन बाद निरीक्षण करने आ रहे मुख्यमंत्री, यहां आदेश ही नहीं पहुंचा

रिष्ठ अधिकारियों के पत्र का इंतजार है।

छिंदवाड़ाOct 22, 2019 / 03:14 pm

ashish mishra

Indian Railway: दो दिन बाद निरीक्षण करने आ रहे मुख्यमंत्री, यहां आदेश ही नहीं पहुंचा

Indian Railway: दो दिन बाद निरीक्षण करने आ रहे मुख्यमंत्री, यहां आदेश ही नहीं पहुंचा


छिंदवाड़ा. पुलिस एवं प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के मॉडल रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को लेकर एक तरफ जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ मॉडल रेलवे स्टेशन पर पदस्थ रेल अधिकारियों को इस संबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल से वरिष्ठ अधिकारियों के पत्र का इंतजार है। मुख्यालय से आदेश जारी न होने से स्थानीय रेल अधिकारियों में ऊहापोश की स्थिति बनी हुई है। हालांकि स्थानीय रेल अधिकारियों का कहना है कि डीआरएम शोभना बंदोपाध्याय द्वारा बीते दिन छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मौखिक रूप से 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जानकारी दी गई थी। गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कमलनाथ का तीन दिवसीय जिले का दौरा तय किया गया। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री 25 से 27 अक्टूबर तक जिले में रहेंगे। 28 अक्टूबर की सुबह वे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे। 25 अक्टूबर को वे छिंदवाड़ा आएंगे और दोनों प्रमुख स्थानों का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।
दुल्हन की तरह सज रहा मॉडल रेलवे स्टेशन
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मॉडल रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। रंगरोहन के साथ ही पूरे परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण को लेकर भी कार्य किया जा रहा है।

Home / Chhindwara / Indian Railway: दो दिन बाद निरीक्षण करने आ रहे मुख्यमंत्री, यहां आदेश ही नहीं पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो