scriptकमलनाथ के बारे में ये बोल गए कैलाश विजयवर्गीय | Kailash Vijayvargiya said this about Kamal Nath | Patrika News
छिंदवाड़ा

कमलनाथ के बारे में ये बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन मंत्री ने भाजपा कार्यालय में की वन-टू-वन बातचीत, कहा-छिंदवाड़ा सीट लाखों वोट से जीतेंगे

छिंदवाड़ाFeb 07, 2024 / 09:55 am

manohar soni

कमलनाथ के बारे में ये बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

कमलनाथ के बारे में ये बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

छिंदवाड़ा.छिंदवाड़ा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार की रायशुमारी की शुरुआत मंगलवार को नगरीय प्रशासन मंत्री व जबलपुर संभाग कलस्टर प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय ने की। उन्होंने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन बातचीत की। भाजपा कोर ग्रुप की बैठक लेकर नेताओं का मन भी टटोला।
इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है,जहां आंतरिक लोकतंत्र है। उन्होंने लोकसभा उम्मीदवार के बारे में मंथन किया। इस बार हम छिंदवाड़ा सीट लाखों वोट से जीतेंगे। इससे भाजपा का मप्र से 29 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य पूरा होगा। हम अपने कार्यकर्ताओं के नेटवर्क का फायदा उठाएंगे। छिंदवाड़ा में पार्टी किसे टिकट देगी, के सवाल पर मंत्री ने कहा कि जिसे पार्टी टिकट देगी, वहीं लड़ेगी। इसके साथ एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा की पहली टिकट सूची 15 फरवरी तक आ सकती है।
…..
कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद
कमलनाथ के भाजपा में प्रवेश की अटकलों और उनके स्वयं इसे अफवाह बताने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उनके लिए भाजपा के दरवाजे बंद है। छिंदवाड़ा में भाजपा की गुटबाजी खत्म करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी रणनीति गोपनीय है। हम जरूर जीतेंगे।
प्रदेश मेंं नगरीय निकायों में आर्थिक स्थिति डांवाडोल होने और कर्मचारियों को वेतन के लाले के प्रश्न पर मंत्री ने कहा किआनेवाले छह माह में इसके लिए प्रयास करेंगे। कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढ़ाएंगे। निकायों को भी सरकार के भरोसे नहीं रहकर आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने छिंदवाड़ा में निगम आयुक्त की पदस्थापना के सवाल पर कहा कि दो चार दिन में पदस्थापना हो जाएगी।
…..
सीएम पद के माहौल से छिंदवाड़ा में हार
विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय छिंदवाड़ा में कमलनाथ के सीएम बनने का माहौल था। इसके चलते भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। जबकि इंदौर में उनके पक्ष में माहौल था, तब ही वे जीते। उन्होंने कहा कि इलेक्शन के समय नेरेटिव काम करता है। मंत्री ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में वर्तमान संगठन की टीम ही काम करेगी।
……
लम्बे समय बाद दिखे चंद्रभान, रमेश दुबे
भाजपा के जबलपुर कलस्टर प्रभारी अब तक प्रहलाद पटेल थे। जिसके चलते उनकी बैठक में दूसरे गुट के नेता नजर नहीं आते थे। पार्टी नेतृत्व ने कलस्टर प्रभारी बदलते हुए विजयवर्गीय को जिम्मेदारी सौंपी। जब विजयवर्गीय आए तो वरिष्ठ नेता चौधरी चंद्रभान सिंह और पं.रमेश दुबे समेत अन्य दिखाई दिए। उनके नाम भी लोकसभा उम्मीदवारों की रायशुमारी में भी सामने आए।
…..

Hindi News/ Chhindwara / कमलनाथ के बारे में ये बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

ट्रेंडिंग वीडियो