scriptप्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे जिले के 13 शासकीय कॉलेज | mp higher education | Patrika News
छिंदवाड़ा

प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे जिले के 13 शासकीय कॉलेज

जिले में 16 शासकीय कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं।

छिंदवाड़ाFeb 18, 2019 / 11:29 am

ashish mishra

patrika

प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे जिले के 13 शासकीय कॉलेज


छिंदवाड़ा. जिले में 13 शासकीय कॉलेज प्रभारी प्राचार्य के भरोसे चल रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जिले में 16 शासकीय कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं जिसमें महज तीन में ही स्थाई प्राचार्य हैं। जबकि अन्य 13 शासकीय कॉलेज काफी समय से प्रभारी प्राचार्य की देखरेख में चल रहे हैं। कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य न होने से व्यवस्था बनाने में भी काफी अड़चनें आ रही हैं। इसके बावजूद भी शासन स्तर पर पहल नहीं की जा रही है। दरअसल कॉलेजों मे स्थाई प्राचार्य को त्वरित कार्यवाही करने की छूट रहती है। जबकि प्रभारी प्राचार्य को इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वहीं कॉलेज में खर्च को लेकर भी प्रभारी प्राचार्य को सीमित सुविधा दी गई है। अधिक खर्च के लिए शासन की अनुमति लेनी पड़ती है। जिसमें अधिक समय लगता है।
इन कॉलेजों में स्थाई प्राचार्य
जिले के पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा, शा. हर्रई कॉलेज, शा. तामिया कॉलेज, शा. जुन्नारदेव कॉलेज, शा. दमुआ कॉलेज, शा. पांढुर्ना कॉलेज, शा. सौंसर कॉलेज, शा. लोधीखेड़ा कॉलेज, शा. बिछुआ कॉलेज, शा. चांद कॉलेज, शा. चौरई कॉलेज, शा. उमरानाला कॉलेज, शा. विधि कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य हैं। जबकि गल्र्स कॉलेज, शा. कॉलेज अमरवाड़ा एवं परासिया में ही स्थाई प्राचार्य हैं।
और यहां विभाग ने कर दी दो प्राचार्यों की पोस्टिंग
उच्च शिक्षा विभाग ने 13 फरवरी 2019 को प्रदेश स्तर पर जारी किए गए लिस्ट में एक चूक करते हुए गल्र्स कॉलेज में पदस्थ प्राचार्य डॉ. पीआर चंदेलकर को शा. परासिया कॉलेज में पोस्टिंग आदेश जारी किया था। जबकि लगभग दो हफ्ते पहले ही विभाग ने प्राचार्य बीएल डेहरिया का स्थानांतरण परासिया कॉलेज में किया है। विभाग ने लिस्ट में शा. कॉलेज परासिया में प्राचार्य का पद रिक्त बताया था।

Home / Chhindwara / प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे जिले के 13 शासकीय कॉलेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो