scriptभाजपा में दावेदारी देखकर नहीं बन पाया पैनल | no decision for panel | Patrika News
छिंदवाड़ा

भाजपा में दावेदारी देखकर नहीं बन पाया पैनल

भाजपा प्रबंध समिति की बैठक में विचार-विमर्श, दूसरे मोर्चा प्रमुखों को भी बदलने की कवायद

छिंदवाड़ाJan 05, 2017 / 12:54 am

Prashant Sahare

no decision for panel

chhindwara


छिंदवाड़ा .
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक नेताओं की दावेदारी सामने आते ही जिला भाजपा प्रबंध समिति बुधवार को तीन नामों के पैनल के नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा महिला, किसान समेत अन्य मोर्चो को भी बदलने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने अपनी-अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम आगे बढ़ाए।

भाजयुमो में वर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू अपने दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। उनके स्थान पर दूसरे युवा को इसकी कमान सौंपने के लिए लगातार दावेदारियों का दौर चल रहा है। पार्टी में सौरभ ठाकुर, संकल्प कपूर, शंटी बेदी, रोहित पोफली, नितेश पटेल, अंकुर शुक्ला समेत आठ से दस युवाओं ने दावेदारी पेश की। इस दावेदारी से भाजपा प्रबंध समिति के सदस्य मुश्किल में पड़ गए। इनमें से तीन नामों का पैनल तैयार कर प्रदेश कार्यकारिणी को भेजना था लेकिन अधिक नाम से कोई स्पष्ट राय नहीं बन सकी। इसी तरह महिला मोर्चा की दौड़ में प्रीति बिसेन, अनुभूति सिन्हा समेत अन्य नेत्रियों के नाम है। किसान और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष के लिए भी कार्यकर्ताओं के नामों पर भी प्रबंध समिति में विचार-विमर्श किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार ने बातचीत में स्वीकार किया कि युवा, महिला समेत अन्य मोर्चो के प्रमुखों के लिए आई दावेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

 पैनल तैयार होने के सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी मुख्यालय के निर्देश आते ही हम यह फैसला करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो