scriptPandit Jawaharlal Nehru Jayanti News:देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर व्याख्यान माला | Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti | Patrika News
छिंदवाड़ा

Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti News:देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर व्याख्यान माला

व्याख्यान माला आयोजित

छिंदवाड़ाNov 14, 2019 / 07:04 pm

chandrashekhar sakarwar

Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti News:देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती  पर व्याख्यान माला

Pandit Jawaharlal Nehru Jayanti News:देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती पर व्याख्यान माला

छिंदवाड़ा. शहर के डेनियलसन डिग्री कॉलेज में बुधवार को पंडित नेहरू एवं शिक्षा विषय पर व्याख्यान माला आयोजित की गई।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस यूनिट ने युवाओं में शिक्षा के प्रति नई चेतना जागृत की मंशा से पंडित नेहरू एवं शिक्षा विषय पर यह आयोजन किया।
संचालन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रविंद्र नाफड़े ने किया। कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य डॉक्टर शालेम अल्बर्ट ने युवाओं को पंडित नेहरू एवं उनकी शिक्षा दर्शन पर अपने विचार रखते हुए शिक्षा एवं आधुनिक भारत के निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान की जानकारी दी। सहायक प्राध्यापक प्रभाकर भुसानकर ने बाल दिवस के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के जन्मदिवस को इस अवसर पर मनाया जाता है। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से युवाओं से सवाल-जवाब किए तथा उन्हें पंडित नेहरू के दर्शन को बताया। कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो