सौंसर विधानसभा में इस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव प्रचार करने निकल पड़े हैं।
छिंदवाड़ा•Oct 13, 2018 / 12:28 pm•
manohar soni
jan agenda chhindwara
छिंदवाड़ा.सौंसर विधानसभा में इस समय भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनाव प्रचार करने निकल पड़े हैं। भाजपा सत्ता में होने के नाते विकास की उपलब्धियां गिनवाती है तो कांग्रेस नेताओं के पास सत्तासीनों के भ्रष्टाचार,अवैध उत्खनन,सिंचाई साधन समेत अन्य स्थानीय मुद्दे हैं। इसके अलावा इस क्षेत्र में तीसरी शक्ति होने के नाते बसपा का भी प्रभाव है। वह भी अनुसूचित जाति के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।
…
संभावित दावेदार
भाजपा-नाना मोहोड़,रामराव महाले
कांग्रेस-विजय चौरे,अनिल ठाकरे,संदीप भकने
बसपा-अनिल गुर्वे,संजय सोमकुंवर
….
ये हैं जनता के मुद्दे
1. सौंसर क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और इसका महाराष्ट्र के पार व्यापार होने की शिकायत सर्वाधिक रही है। अवैध उत्खननकर्ता कन्हान नदी के तटों से रेत निकालक र उसे ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इस परिवहन से ग्रामीण सडक़ें खराब हो रही है।
2. खिलाडिय़ों के लिए समुचित व्यवस्था वाले खेल स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। महिलाओं के लिए आश्रयगृह, पर्यटन स्थल के विकास कार्य की मांग भी की जा रही है।
3.सौंसर के ग्रामीण इलाकों में जंगली ***** द्वारा फसल बर्बाद करने की शिकायत रही है। इसका मुआवजा को लेकर वन और राजस्व विभाग के बीच रस्साकशी चलती रही है। इस समस्या के स्थायी निदान की मांग की जा रही है।
4.सौंसर के शासकीय 100 बिस्तरा अस्पताल में प्रसूति विशेषज्ञ और स्टाफ की कमी बनी हुई है। इसके चलते मरीजों को नागपुर इलाज कराने जाना पड़ता है। इस दौरान कई बार लोगों की जान भी चली जाती है।
5. राजस्व,पंचायत समेत अन्य विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायत रही है तो वहीं सडक़,बिजली की समस्याएं हैं। इसके चलते ग्रामीणों को कई बार कलेक्ट्रेट आना पड़ता है।
6.औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बोरगांव की कम्पनियों में श्रमिक और प्रबंधन के बीच विवाद हो जाता है। इसके समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर समाधान केन्द्र की स्थापना होना चाहिए।
7.सौंसर विधानसभा के गांवों में अपराध होते रहते हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसके लिए पंचायत स्तर पर सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाना चाहिए।
8.सौंसर से पांढुर्ना के बीच रेल सेवा की शुरुआत जल्द होनी चाहिए। रेलवे द्वारा इसका सर्वेक्षण कराकर इस प्रोजेक्ट के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रयास हो।
9.सौंसर क्षेत्र में संतरा के बगीचे होने से इसका व्यापार महाराष्ट्र समेत दूसरे राज्यों में होता है। इसके संवर्धन के लिए परिवहन प्रणाली में सुधार समेत अन्य व्यापारिक सुविधाए विकसित हो।
10.युवाओं को रोजगार,शहरी अतिक्रमण दूर करने,बस सुविधा में विस्तार,किसान,महिला व श्रमिक वर्ग की समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
……