scriptPrakash parv 2020: हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व | Prakash parv 2020 | Patrika News
छिंदवाड़ा

Prakash parv 2020: हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया।

छिंदवाड़ाDec 01, 2020 / 01:30 pm

ashish mishra

Prakash parv 2020: हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

Prakash parv 2020: हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

छिंदवाड़ा. गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 13 किमी की साइकल रैली निकाली गई। रैली स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ हुई और छोटा तालाब, छोटी बाजार, पुराना छापाखाना, नागपुर नाका, बोदरी पुल, ईएलसी चौक, सत्कार तिराहा, खजरी चौक, लालबाग चौक, चार फाटक, नरसिंहपुर नाका, गांधीगंज होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंची। यहां साइकल रैली का समापन किया गया। स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में सुबह विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया। काफी संख्या में संगत ने मत्था टेका। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरसा। वहीं शाम को पुन: दीवान सजा और उसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस बार कोविड-19 को देखते हुए प्रभात फेरी नहीं निकाली गई। वहीं नगर कीर्तन भी स्थगित कर दिया गया था। कोविड-19 को देखते हुए इस बार प्रकाश पर्व पर अखंड साहेब पाठ नहीं किया गया। उसका स्वरूप बदलकर श्री सहज पाठ सिख समाज परिवारों द्वारा अपने घर में किया गया है। जिसके समापन की सामूहिक अरदास सोमवार को स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा साहेब में की गई। हर वर्ष गुरुनानक जयंती पर अमृतसर से कीर्तन रागी जत्था को बुलाया जाता था, लेकिन इस बार गुरुद्वारा में संगत के सदस्यों द्वारा कीर्तन स्वयं किया गया।

Home / Chhindwara / Prakash parv 2020: हर्षोल्लास के साथ मना गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो