scriptनिगम आरक्षण में ये गलती पड़ सकती हैं भारी…पढि़ए पूरी खबर | This mistake can be heavy in corporation reservation... read full news | Patrika News
छिंदवाड़ा

निगम आरक्षण में ये गलती पड़ सकती हैं भारी…पढि़ए पूरी खबर

48 वार्ड में 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से मिलना था 24 सीट, पुरुष दावेदारों ने उठाई आपत्तियां, फिर से रिजर्वेशन संभव

छिंदवाड़ाMay 26, 2022 / 09:24 pm

manohar soni

20220525_152952.jpg

छिंदवाड़ा. नगर निगम के 48 वार्डो के एक दिन पहले किए गए आरक्षण में एक प्रशासनिक गलती सामने आई हैं। इसमें महिलाओं को 50 प्रतिशत से अधिक का आरक्षण निर्धारित कर दिया गया हैं। इस पर पुरुष दावेदारों ने प्रशासन के समक्ष आपत्तियां उठाई है। फिलहाल यह मामला नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल में पहुंच गया है। इस पर सहीं निर्णय हुआ तो यह आरक्षण प्रक्रिया दोबारा हो सकती है।
एक दिन पहले कलेक्टे्रट परिसर में नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर नगर निगम की आरक्षण प्रक्रिया हुई थी। जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के 12 वार्ड में से एक वार्ड को कम करने की कवायद हुई थी। इस एक सीट को निर्वाचन अधिकारियों ने अनारक्षित श्रेणी में जोड़ दिया। यहां तक ठीक था। उसके बाद इस सीट को महिला वर्ग को आवंटित कर दिया। इससे महिला आरक्षित वार्ड की संख्या 25 हो गई है। जबकि राज्य शासन के निर्देश के अनुसार महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना था। यह निर्वाचन अधिकारियों की गलती थी या फिर अनदेखी। इसको लेकर शहर में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इसके बाद कुछ पुरुष दावेदारों ने इस आरक्षण प्रक्रिया पर आपत्ति भी दर्ज कराई है। कहा जा रहा है कि महिलाओं को एक सीट ज्यादा दिए जाने की गलती पर नगरीय प्रशासन विभाग ने सहीं माना तो वार्ड पार्षद की आरक्षण प्रक्रिया फिर से दोहराई जा सकती है। जिसमें इस गलती को ठीक करना होगा।
…..
इनका कहना है…
नगर निगम के वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया की नगरीय प्रशासन विभाग में जांच की जा रही है। इस पर अपडेट आने पर बताया जाएगा।
ओपी सनोडिय़ा, एडीएम और एसडीएम छिंदवाड़ा।
…..
निगम आरक्षण में ये वार्ड महिलाओं के पास
अनुसूचित जाति 18, 11, 22, अनुसूचित जनजाति 10, 16, 1, अन्य पिछड़ा वर्ग 21,ं 37, 19, 2, 15, 38, अनारक्षित 32, 39, 44, 7, 35, 27, 34, 12, 6, 26, 30, 20, 8

जून के पहले सप्ताह में कभी भी लग सकती है आचार संहिता
पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता आगामी 3 जून के आसपास कभी भी लग सकती है। पंचायत के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जनपद अध्यक्ष तथा नगरीय स्तर पर पार्षदों के आरक्षण हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष की लॉटरी 31 मई को खुल रही है। महापौर पद के आरक्षण का इंतजार हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार ये प्रक्रिया भी एक सप्ताह में पूरी होने की उम्मीद है। भोपाल से मिल रहे संकेत के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग जून की दो या तीन तारीख को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है।
जिले में 11 जनपद पंचायतों और नगर निगम समेत 11 नगरीय निकायों की मतदाता सूची पहले ही तैयार हैं। निर्वाचन कार्यालय में मतपेटियों और इवीएम मशीनों को निकालकर देखा जाने लगा हैं। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कह रहे हैं कि चुनाव कार्यक्रम आते ही पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो जाएगा। ये दोनों चुनाव 30 जून तक होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
…..
जिले की नगरीय निकायों में मतदाता
निकाय पुरुष महिला अन्य कुल
नगर निगम 94717 96016 9 190742
बड़कुही 3942 4051 1 7994
बिछुआ 2401 2323 0 4724
पिपला 3435 3255 0 6690
चांद 4199 3929 0 8128
चांदामेटा 6149 6198 0 12347
न्यूटन 3674 3632 0 7306
लोधीखेड़ा 4211 4082 0 8293
परासिया 15135 15791 1 30927
चौरई 5077 5164 0 10241
अमरवाड़ा 5835 5999 1 11835
कुल 148775 150440 12 299227
….
पाण्डे को वार्ड 25 से बुलावा तो 36 में सदारंग की तैयारी
नगर निगम के वार्ड आरक्षण हो जाने के बाद पार्षद उम्मीदवारों की तलाश तेज हो गई है। प्रमुख नेताओं ने भी आरक्षण के हिसाब से अपनी सीट देखनी शुरू की है। बताया जाता हैं कि करीब 25 साल से नगरीय क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय विजय पाण्डे को वार्ड नं. 25 की जनता से चुनाव लडऩे का न्यौता भेज दिया है तो वहीं वार्ड नं. 36 से पूर्व महापौर कांता सदारंग के पति योगेश सदारंग के नाम की सुगबुगाहट है। वार्ड नं. 2 से वरिष्ठ पार्षद संतोष राय, वार्ड नं.21 से शिव मालवी अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने के प्रयास में हैं। खुद मालवी वार्ड नं.17 में संभावनाएं देख रहे हैं। पूर्व नगर निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिगलानी को वार्ड नं.13, 14 के लोग चाह रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बार निगम के पिछले कार्यकाल के 21 पार्षद अपनी पत्नियों को मैदान में उतार सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो