scriptभाजपा की सदस्यता को लेकर युवाओं में खासा रुझान | Youths subscribe to BJP | Patrika News
छिंदवाड़ा

भाजपा की सदस्यता को लेकर युवाओं में खासा रुझान

पूजा लॉन से शुरू हुआ अभियान, प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

छिंदवाड़ाJul 07, 2019 / 01:03 am

prabha shankar

Can turn into BJP's change

Can turn into BJP’s change

छिंदवाड़ा. भाजपा के सदस्यता अभियान का विधिवत् शुभारंभ शनिवार को स्थानीय पूजा लॉन से किया गया। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर शुरू किए गए सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गोटिया ने सदस्यता लेने वालों को भाजपा परिवार में शामिल होने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महान देश भक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इस देश मे लोगों के बीच राजनीतिक चेतना जाग्रत करने का महान कार्य किया है। उन्होंने एक देश एक विधान की अवधारणा कायम करने जीवन पर्यन्त संघर्ष किया।
इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। हमें उनके पदचिन्हों का अनुसरण करना होगा। कार्यक्रम में विवेक बंटी साहू ने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होना गौरव की बात है। भाजपा नेता विजय झांझरी ने सदस्यों के भाजपा की रीति नीति से युवाओं को अवगत कराया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विजय झांझरी, महापौर कांता योगेश सदारंग, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष शेषराव यादव,भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, भाजपा नेत्री सुमन बज, शबनम जफऱ खान, अनुभूति सिन्हा,लमिया मरावी, पीताम्बरी गौनेकर, भाजपा नेता रामराव कपाले, राजेश भोयर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा की सदस्यता लेने में युवा आगे आए।

Home / Chhindwara / भाजपा की सदस्यता को लेकर युवाओं में खासा रुझान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो