शॉर्ट शर्किट से रेल ट्रैक पर कई तार गिर पड़े, जिससे अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को सचेत करते हुए ट्रैक से दूर रहने के लिए कहा गया। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई और लाइन पर विद्युत आपूर्ति बंद की गई। लगभग तीन घण्टे बाद ट्रैक पर पड़े तारों को हटाया गया और कार्य शुरू हुआ। मुंबई हावड़ा रेलमार्ग के इस जंक्शन पर रेल विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है और रात में इस रूट की टेस्टिंग हो रही थी जिस समय यह शॉर्ट शर्किट हुआ।