scriptकहां गड्ढे में जा गिरी निजी बस, आधा दर्जन सवारियां घायल | Where a private bus fell into a pit, half a dozen passengers injured | Patrika News
चित्तौड़गढ़

कहां गड्ढे में जा गिरी निजी बस, आधा दर्जन सवारियां घायल

चित्तौडग़ढ़/आकोला. फतहनगर से भींडर जा रही एक निजी मिनी बस शनिवार शाम को बस चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित हो कर गड्ढे में जा गिरी व पलट गई। घटना में तीन महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई।

चित्तौड़गढ़Aug 17, 2019 / 10:34 pm

Vijay

vijay.sharma1

कहां गड्ढे में जा गिरी निजी बस, आधा दर्जन सवारियां घायल

चित्तौडग़ढ़/आकोला. फतहनगर से भींडर जा रही एक निजी मिनी बस शनिवार शाम को बस चालक की लापरवाही के चलते अनियंत्रित हो कर गड्ढे में जा गिरी व पलट गई। घटना में तीन महिलाओं समेत करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई।
फतहनगर से भींडर जा रही मिनी बस में शनिवार शाम को आकोला से सवारियां बैठी थी। आकोला से रवाना होकर बस ताणा से आगे वल्लभनगर थाना क्षेत्र के पापडिय़ा पुलिया के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। घटना के दौरान बस में करीब 20 से 25 सवारियां थी, इसमें से करीब आधा दर्जन सवारियां घायल हो गई। घायलों में से 3 महिलाओं को 108 एम्बुलेंस के जरिए आकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इनमें से एक महिला को उदयपुर ले जाया गया। घायल सोहनबाई जाट निवासी ढूंढिया ने बताया कि बस अनियंत्रित होने के दौरान चालक गुटखा खा रहा था कि बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। अन्य घायलों में आकोला निवासी काली बाई माली व विमला माली को ज्यादा चोट लगने उनके परिवार जन उदयपुर ले गए। अन्य घायलों को उनके परिवारजन उनके निजी वाहनों से उपचार के लिए ले गए। अन्य सवारियों के मामूली चोट लगने से वे अपने स्तर पर प्राथमिक उपचार लेकर घर चले गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो