script17 घंटे में जिला मुख्यालय पर 20.8 एमएम बारिश, गर्मी से मिली निजात | 20.8 mm rain at the district headquarters in 17 hours | Patrika News
चुरू

17 घंटे में जिला मुख्यालय पर 20.8 एमएम बारिश, गर्मी से मिली निजात

बारिश से अंचल में गर्मी का असर कम हो गया है। गुरुवार रात करीब 14.8 एमएम व शुक्रवा शाम को तेज हवा के साथ छह एमएम बारिश हुई

चुरूMay 17, 2019 / 11:07 pm

Rakesh gotam

churu news

17 घंटे में जिला मुख्यालय पर 20.8 एमएम बारिश, गर्मी से मिली निजात

चूरू.

बारिश से अंचल में गर्मी का असर कम हो गया है। गुरुवार रात करीब 14.8 एमएम व शुक्रवा शाम को तेज हवा के साथ छह एमएम बारिश हुई। बारिश से अंचल में लोगों को लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। तापमान में काफी गिरावट रही। अधिकतम तापमान 34.9 व न्यूनमत 20.5डिग्री दर्ज किया गया।

राजलदेसर. शुक्रवार को दिन भर गर्मी के बाद शाम पौने छह बजे आए धूल भरे अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ । कस्बे में एक बारगी अंधेरा छा गया। कस्बे के बाजारों की अधिकांश दुकाने बंद हो गई ।
सांखू फोर्ट. क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार शाम पौने सात बजे आई आंधी से अंधेरा सा छा गया। वही आकाशीय बिजली की गर्जना के साथ हुई बारिश हुई। अस्त.व्यस्त हो गया ।आंधी आने से बिजली हुई गुल जिससे लोगो हुई परेशानी।हालांकि शादी विवाह व अन्य समारोह होने के कारण लोगो को हुई परेशानी का सामना करना पड़ा।

सरदारशहर में बूंदाबांदी


सरदारशहर. कस्बे में शुक्रवार को शाम हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। वही आमजन को गर्मी से राहत मिली। बूंदाबंादी शुरू होने से जिस घरों में शादी समारोह चल रहे थे उनकी चिन्ता बढ गई। थोड़ी देर बाद रूकी बूंदाबांदी के बाद शादी समारोह वाले लोगों को राहत मिली। वही गुरुवार को धूलभरी आंधी आई। जिसके कारण घरों में मिट्टी की परत जम गई। महिलाओं को दिन भर मिट्टी साफ करने में जुटना पड़ा।

सुजानगढ़. क्षेत्र में शुक्रवार शाम को अचानक आई आंधी के कारण घरों में धूल की परतें जम गई। इससे पहले गुरुवार रात 12 बजे बाद करीब एक घंटे तक चली आंधी ने लोगों की नींद उड़ा दी।

सादुलपुर में झमाझम


सादुलपुर. कस्बे में देर शाम बादलों की गर्जना के साथ करीब एक घंटे तक मध्यम दर्जे की बारिश हुई। बारिश से कस्बे के निचले हिस्सों में पानी भर गया। वहीं रात को बिजली गुल होने से लोगों को कुछ देर तक अंधेरे में रहना पड़ा। सिधमुख क्षेत्र में नौ बजे बाद तेज बारिश हुई।

Home / Churu / 17 घंटे में जिला मुख्यालय पर 20.8 एमएम बारिश, गर्मी से मिली निजात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो