scriptमां की मौत, पिता सलाखों के पीछे, तीन मासूमों के जीवन पर गहराया संकट, जानें क्या है मामला | Husband arrested for his wife murder now life of three innocent children in danger | Patrika News
चुरू

मां की मौत, पिता सलाखों के पीछे, तीन मासूमों के जीवन पर गहराया संकट, जानें क्या है मामला

उसे क्या पता था कि नए मेहमान को जन्म देने के बाद मौत उसका इंतजार कर रही है। बच्चे को जन्म देने के बाद हालात ऐसे उपजे की उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। मामला गांव मेहरी राजवीयान का है।

चुरूMar 18, 2024 / 02:46 pm

Kamlesh Sharma

Husband arrested for his wife murder now life of three innocent children in danger

उसे क्या पता था कि नए मेहमान को जन्म देने के बाद मौत उसका इंतजार कर रही है। बच्चे को जन्म देने के बाद हालात ऐसे उपजे की उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। मामला गांव मेहरी राजवीयान का है।

साहवा (चूरू)। उसे क्या पता था कि नए मेहमान को जन्म देने के बाद मौत उसका इंतजार कर रही है। बच्चे को जन्म देने के बाद हालात ऐसे उपजे की उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। मामला गांव मेहरी राजवीयान का है। जहां पर घरेलू विवाद के चलते पति रज्जाक खां ने अपनी पत्नी रजिया (30) की शनिवार देर रात्रि को गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। रजिया तीन बच्चों की मां थी। अब उसके बच्चों के सामने जीवन के संघर्ष का संकट खड़ा हो गया है।

गांव के लोगों ने बताया कि मां घरेलू कलह की भेंट चढ़कर मौत के मुंह में समा गई। पिता हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे चले गए। अब तीन बच्चों के जीवन पर संकट गहरा गया है। तीनों मासूम इकराम (9 ), फैजान 06) व अयान (दो माह) पथराई आंखों से मां की लाश देख अपनी सुधबुध खो बैठे हैं। मासूमों के हालात देख गांव के लोगों की आंखों में आसूं है।

अब परिवार के लोग तीनों बच्चों को संभाल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम मृतका रजिया का पोस्टमार्टम करवा शव उसके पीहर पक्ष को सौंपा गया था। रविवार सुबह गांव कालवासिया के कब्रिस्तान में रजिया के शव को सुपर्द-ए- खाक किया गया।

ये था मामला
भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेहरी राजवीयान में शनिवार रात को करीब दो बजे रजिया की पति रज्जाक ने गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इसके बाद रातभर आरोपी पति पत्नी की लाश के पास बैठा रहा। सुबह परिवार के लोगों को हार्ट अटैक से रजिया की मौत होने की बात कहकर रज्जाक मौके से फरार हो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने दस्तयाब कर लिया।

यह भी पढ़ें

प्रेम सम्बन्ध से गुस्साई पत्नी को दी दर्दनाक मौत, रातभर शव के पास गुजारी रात, सुबह पुलिस को बताई ये वजह

पिता लौटे परदेश से
बेटी रजिया की मौत का समाचार मिलते ही पिता हाकलअली सऊदी अरब से रविवार को लौट आए। ग्रामीणों ने बताया कि हाकलअली लंबे अरसे से खाड़ी देश में रहते हैं। हाल ही में दो माह की छुट्टी बिताने के बाद वे सऊदी अरब गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक हाकलअली के बेटा नहीं है। उसके केवल सात बेटियां ही है। रजिया सबसे बड़ी बेटी थी। अब बेटी की मौत के बाद रजिया की मां बेसुध है। आंखों में आंसू लिए मां बोली की रजिया ने पति रज्जाक की बेवफाई को लेकर कई बार उसके सामने जिक्र किया। जिस पर पंचायत में बात उठाने को कहा तो बोली मैं निपट लूगीं। कभी तो रज्जाक परिवार की जिम्मेदारी समझेगा।

एफएसएल जांच के लिए भेजा विसरा
भालेरी थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि मृतका रजिया के शरीर के कई अवयवों के विसरा के नमूने लेकर एफएसएल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा रजिया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी रज्जाक व उसकी मां रइसा के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है। प्रथम दृष्टया मामले में प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों की कहानी सामने आई है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल जारी है।

प्रसव के बाद लौटी थी ससुराल
ग्रामीणों ने बताया कि रजिया ने दो मह पहले की ससुराल में तीसरे बच्चे को जन्म दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी रज्जाक के 2 छोटे भाई तोफीक खान व इंतजार खान हैं। जिसमें से तोफीक खान की शादी रजिया की छोटी बहन तस्लीम के साथ की हुई है। वारदात के दिन तोफीक की पत्नी तस्लीमअपने पीहर कालवासिया में थी। बहन की मौत का समाचार सुन कर वह शनिवार को पीहर पक्ष के साथ अपने ससुराल मेहरी राजवीयान आई थी।

Home / Churu / मां की मौत, पिता सलाखों के पीछे, तीन मासूमों के जीवन पर गहराया संकट, जानें क्या है मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो