
Rajasthan Crime News: प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। भालेरी थाना इलाके के गांव मेहरी राजवीयान गांव में शनिवार रात दो बजे वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने रात पत्नी के शव पास ही गुजारी। तड़के परिजनों को हृदयाघात से मौत की जानकारी देकर शव को घर के आंगन में रख गया। सूचना पर महिला के पीहर पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन गले पर चोट के निशान ने मामला खोल दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां को हिरासत में लिया है। वारदात शिकार महिला रजिया बानो तीन बच्चों की मां थी। उसका सबसे छोटा बेटा महज दो माह का है।
ग्रामीणों को हुआ हत्या का शक
पुलिस ने बताया कि आरोपी रजाक ने रजिया की हत्या के बाद शव को आंगन में रखकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान उसने घर के पड़ोसियों को अफवाह फैलाते हुए बताया कि रजिया की बीमारी के कारण मौत हो गई है। इसके बाद कई ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे तो देखा कि रजिया के गले पर नीले निशान बनें हैं। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने रजिया के परिजनों की इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को वारदात की सूचना दी।
यह भी पढ़ें : सगी मामी से हुआ प्यार तो यू-ट्यूब से सीखकर मामा को उतारा मौत के घाट, मामला जानकार हर कोई हैरान
लाश ने दी मौत की गवाही
वारदात को रजिया बानो के पति रजाक खां ने अंजाम दिया। मामले की अब तक की जांच में सामने आया है कि रजाक का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। रजिया बानों इसका विरोध करती थी। इस बात को लेकर शनिवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद रजाक ने पहले पत्नी से मारपीट की। बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी। रात उसने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। तड़के परिजनों को बताया। बाद में आरोपी पति मौके से भाग गया। थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि रजिया की सास व पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
यह भी पढ़ें : टीचर के छुट्टी मांगने पर भड़की प्रिंसिपल, किया ऐसा हाल, अस्पताल में भर्ती हुई टीचर
परिजनों ने करवाया दहेज हत्या का मामला दर्ज
भालेरी थानाधिकारी जगदीश सिंह के मुताबिक मृतका रजिया पत्नी रजाक खां कायमखानी (30) के चाचा गांव कालवासिया निवासी आजमअली खां ने थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी भतीजी को उसकी सास रइसा व पति रजाक खां दहेज के लिए परेशान करते थे। यही वजह है कि शनिवार को दोनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। रजिया के 3 बच्चे हैं, जिसमें सबसे छोटे बच्चे की उम्र महज 2 माह बताई जा रही है।
Published on:
17 Mar 2024 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
