20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Education News : नई उड़ान: अब कक्षा 11 के छात्रों को चार ऐच्छिक विषय चुनने की आज़ादी

जिन विद्यालयों में एक से अधिक संकाय है उनमें प्राध्यापक की उपलब्धता की स्थिति में हिंदी, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान एवं गणित स्वयं के संकाय के अलावा चयन कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
Online applications for free admission to private schools in MP begin March 13

Online applications for free admission to private schools in MP begin March 13 (​फोटो- AI)

चूरू. प्रदेश की उच्च माध्यमिक शिक्षा में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब तीन की जगह चार ऐच्छिक विषय ले सकेंगे। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अनूठा नवाचार करते हुए न केवल पहल की है बल्कि शिक्षा ग्रुप की सचिव मुन्नी मीणा की ओर से परिपत्र में चतुर्थ ऐच्छिक विषय के चयन से संदिर्भित आदेश भी जारी कर दिए है।

जानकारी के अनुसार जिन विद्यालयों में एक से अधिक संकाय है उनमें प्राध्यापक की उपलब्धता की स्थिति में हिंदी, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान एवं गणित स्वयं के संकाय के अलावा चयन कर सकेंगे। उसी प्रकार किसी विद्यालय में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी कंप्यूटर विज्ञान चौथे ऐच्छिक विषय के रूप में ले सकेंगे, लेकिन उस विद्यालय में कंप्यूटर अनुदेशक या वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक का पद स्वीकृत होना आवश्यक होगा।

होंगे पांच विषय

इस नयी व्यवस्था में पुरानी व्यवस्था की तरह कुल विषय तो पांच ही रहेगें लेकिन नयी व्यवस्था में दो अनिवार्य विषयों की जगह एक ऐच्छिक विषय जुड़ जाएगा। यहां भी अंग्रेजी अनिवार्य की जगह चौथे ऐच्छिक विषय का चयन नहीं हो सकेगा। नई शिक्षा नीति और शैक्षिक नवाचार के तहत यह शुरूआत की गयी है जो वैकल्पिक विषय चयन को विद्यार्थी आधारित करने की पहल के रूप में शुरू किया गया है।

पुरानी व्यवस्था

गत सत्र तक जिस संकाय में विद्यार्थी प्रवेश लेते थे उन्हें उसी संकाय में विद्यालय में उपलब्ध तीन ही विषय ऐच्छिक विषय के रूप में मिलते थे और हिंदी व अंग्रेजी अनिवार्य विषय के रूप में पढाया जाता था। इस नवीन परिपत्र के अनुसार जो विद्यार्थी नवीन या पुराने दोनों विकल्पों में किसी का भी चयन करने के लिए स्वतंत्र रहेगें किसी प्रकार की बाध्यता नहीं होगी।

इनका कहना है
- शिक्षा ग्रुप-1 से जारी प्रपत्र के अनुसार इस सत्र में कक्षा ग्यारहवीं में अंग्रेजी अनिवार्य को रखते हुए चौथे ऐच्छिक विषय के चयन का विकल्प अपने स्वयं के संकाय के अलावा विद्यालय में उपलब्ध अन्य संकाय के ऐच्छिक विषय के विषय प्राध्यापक होने की स्थिति में चयन करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है जिसकी पालना करने के निर्देश सभी संस्था प्रधानों को दिए जा रहे हैं। संतोष महर्षि, संयुक्त निदेशक, रेंज चूरू

- नवाचार शिक्षा व्यवस्था को सजीव व सक्रिय बनाते है शिक्षा ग्रुप-1 द्वारा जारी नवीन परिपत्र में विद्यार्थी आधारित नवाचार मे तीन की जगह चार ऐच्छिक विषय का चयन की सुविधा देने से संकाय के संकुचित दायरे से बाहर निकालेगा। अन्य संकाय के विषय में अध्ययन के अवसर मिलने से शैक्षणिक विकास के नये आयाम स्थापित होगें। प्रमेंद्र शर्मा, सहायक निदेशक, रेंज चूरू