scriptराज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हो गए लोग | People got upset due to deteriorating law and order in the state | Patrika News
चुरू

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हो गए लोग

राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं नगरपालिका प्रशासन के विरोध में सोमवार को भाजपा नेता अशोक पींचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा।

चुरूAug 03, 2021 / 10:49 am

Madhusudan Sharma

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हो गए लोग

राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था से परेशान हो गए लोग

सरदारशहर. राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं नगरपालिका प्रशासन के विरोध में सोमवार को भाजपा नेता अशोक पींचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौपा। भाजपा नेता पीचां ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिन मुद्ददो व वादो पर कांग्रेस सत्ता में आई है उन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया है। विगत 30 माह से प्रदेश में आए दिन नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार,हत्या, लूट, मारपीट आदि घटनाएं आम हो चुकी है। प्रदेश में माफियाराज, बजरी, खनन, शराब, अफीम, डोडा पोस्त आदि की तस्करी जैसे गैर कानूनी कार्यो की बेतहाशा बढोतरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि विगत ढाई वर्षो में बिजली के दामो में वृद्वि कर उपभोक्ताओं पर भार डाला जा रहा है। आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने 13 लाख कृषि उपभोक्ताओं को डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के रूप में बिजली बिलो में मिल रही 8 33 रुपए प्रतिमाह (10 हजार प्रतिवर्ष) सब्सिडी को बन्द कर दिया। साथ ही एक लाख नए कृषि कनेक्शन प्रतिवर्ष की घोषणा करने वाली गहलोत सरकार ने 2 वर्षो में महज 26 हजार कृषि कनेक्शन ही जारी किए जो कि किसानो के साथ छलावा है। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2018 के अपने घोषणा पत्र में सभी राष्ट्रीयकृत बैंको सहित 2 लाख रुपए तक स पूर्ण कर्जामाफी 10 दिन में करने का जो वादा किया था वो ढकोसला साबित हुआ है। स्थानीय नगरपालिका द्वारा भी वार्ड नंबर 2 में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास गंदे पानी के भराव का कोई निदान नहीं किया जा रहा है। शहर के गंदे पानी की निकासी के लिए विभिन्न स्थानों पर गैनाणिया बनी हुई है। पर्याप्त रखरखाव एवं सुचारु संचालन के अभाव में इनकी स्थिति दयनीय है। वार्ड 45 व 50 की गैणनियों के नाला निर्माण के कार्य 30 नवंबर 2020 को हो चुके हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष नारायणचंद माली, पुलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह छाजूसर, सवाई मंडल अध्यक्ष प्रभुदयाल सारण, भानीपुरा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भाकर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण सारण, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, राजेंद्र सोनी, नेता प्रतिपक्ष राकेश टाक, उप नेता मदन ओझा, महामंत्री राकेश जगरवाल, बाबूलाल प्रजापत, दीपक बैद, किशन दर्जी, पवन सैनी, मुकेश भामा, विकास पारीक, श्रीचंद सिद्ध आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो