scriptकिसने किया बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर मंथन | Who did the brainstorming about the organization's election in the mee | Patrika News
चुरू

किसने किया बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर मंथन

चूरू. शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीआरओ राजेन्द्र पाटोदा ने चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान शहर ब्लॉक पदाधिकारियों एवं वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों की संगठन के चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरओ राजेन्द्र पाटोदा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं आलाकमान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

चुरूMay 29, 2022 / 12:25 pm

Vijay

किसने किया बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर मंथन

किसने किया बैठक में संगठन के चुनाव को लेकर मंथन

चूरू. शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त बीआरओ राजेन्द्र पाटोदा ने चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान शहर ब्लॉक पदाधिकारियों एवं वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों की संगठन के चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरओ राजेन्द्र पाटोदा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं आलाकमान तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेता गोविन्द महनसरिय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्वाण, युवा कांग्रेस नेता नारायण बालाण ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान चांद मोहम्मद छिम्पा, धर्मेन्द्र बुडानिया, गोकुल शर्मा, असलम मोयल, कुलदीप तंवर, ईस्माईल भाटी, संजय भाटी, अली मोहम्मद भाटी, साहिल खान, विमल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन लीलाधर चुलैट ने किया। इधर, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेठी द्वारा नियुक्त देहात बीआरओ सुभदेश ङ्क्षसह चौहान ने राम मंदिर चूरू में चूरू विधानसभा क्षेत्र के देहात के आए हुए ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रस्ताव एवं सुझाव लिए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेठी द्वारा नियुक्त बीआरओ सुभदेश ङ्क्षसह चौहान ने देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेठी के कार्यकर्ताओ से मिलकर संगठन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूूद रहे।
सरदारशहर. कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर शनिवार को बीआरओ शहर कपिल शर्मा व देहात बीआरओ राजेंद्र आर्य ने विधायक भंवरलाल शर्मा के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बीआरओ ने संगठन के चुनाव के सम्बन्ध में चर्चा की। पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी ने जन कल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामकुमार मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद चायल, जगदीश धन्नावंशी, राजूदेवी चौहान, जितेन्द्रङ्क्षसह राजवी, उमरदीन सैयद, जितेन्द्र स्वामी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ईशरराम डूडी, करणीङ्क्षसह शेखावत, मदनङ्क्षसह निर्वाण, राजेश पारीक, बशीर खोखर, मनफूल खां फोजी, ओमप्रकाश नाई, फारूक ज्यानमोहम्मद व्यौपारी ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर चंपालाल राकसिया, समशुदीन खोखर, पिन्टू नाई, हंसराज सिद्ध, सोहनलाल सोनी, दलीप पारीक, शेरमोहम्मद बिसायती, प्यारेलाल आचार्य उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो