3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू के इस इलाके में स्वाइन फ्लू व स्क्रब टाइफस का अटैक, एक की मौत

तेज गर्मी में भी सक्रिय स्वाइन फ्लू ने इस साल जिले में एक और जान ले ली। जानकारी के मुताबिक बीदासर तहसील के गांव ढाणी कालेरा निवासी सुगनी देवी (82) की बीकानेर पीबीएम में उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification

swine flu

तेज गर्मी में भी सक्रिय स्वाइन फ्लू ने इस साल जिले में एक और जान ले ली। जानकारी के मुताबिक बीदासर तहसील के गांव ढाणी कालेरा निवासी सुगनी देवी (82) की बीकानेर पीबीएम में उपचार के दौरान स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. अजय चौधरी ने बताया कि 12 मई को को परिजनों ने उसे डूंगरगढ़ के तुलसी अस्पताल में भर्ती कराया। पैर में घाव की शिकायत थी। आराम नहीं होने पर 17 को बीकानेर ले गए और पीवीएम में भर्ती कराया। 18 को जांच करवाई गई। 21 को मिली रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पाॉजिटिव पाया गया। लेकिन इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव में सर्वे कर परिजनों को टेमीफ्लू दवा दी और सैंपल एकत्र किए।


सुजानगढ़ में मिला स्क्रब टाइफस का मरीज

वही, सुजानगढ़ में रैगर बस्ती निवासी छोटी देवी (40) में स्क्रब टाइफस पॉजिटिव पाया गया है। महिला 10 दिन पहले पीहर रावतसर (हनुमानगढ़) से सुजानगढ़ आई थी। डा. चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही बुधवार को सुजानगढ़ चिकित्सालय की टीम भेजकर मोहल्ले में सर्वे करवाया गया। दो रोगी बुखार के मिले, जिन्हे दवा दे गई। महिला एक माह पहले पीहर गई थी जहां पर किसी पशुबाड़े के संपर्क में आने से स्क्रब टाइफस की चपटे में आ गई।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader