scriptमदुरै में पुलिस एथलेटिक्स प्रति. का उद्घाटन | inauguration of Police athletics meet | Patrika News
कोयंबटूर

मदुरै में पुलिस एथलेटिक्स प्रति. का उद्घाटन

नगर के एजीआर खेल स्टेडियम में तमिलनाडु पुलिस के लिए 59वें राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस आयुक्त डेविडसन देवासिरवदम ने किया।

कोयंबटूरOct 16, 2019 / 04:38 pm

Dilip

मदुरै में पुलिस एथलेटिक्स प्रति. का उद्घाटन

मदुरै में पुलिस एथलेटिक्स प्रति. का उद्घाटन

मदुरै. नगर के एजीआर खेल स्टेडियम में तमिलनाडु पुलिस के लिए 59वें राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को पुलिस आयुक्त डेविडसन देवासिरवदम ने किया। कार्यक्रम में मदुरै के जयचंद्रन, संपत कुमार, अय्यास्वामी, डीसीयू त्रिची के उर्मियाल और मदुरै नगर यातायात पुलिस उपआयुक्त सुकुमार भी उपस्थित थे। प्रतियोगिताएं बुधवार को संपन्न होंगी। प्रतियोगिताओं मेंं चारों जोनल पुलिस, सशस्त्र बलों और चेन्नई महानगरीय क्षेत्र से 300 से अधिक पुलिसकर्मी भाग लेंंगे। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को शील्ड व प्रमाण पत्र दिए।
एक शाम साहित्य के नाम 18 को
कोयम्बत्तूर. राजस्थानी संघ के मिनी सभागार में सृजन के सदस्यों द्वारा 18 अक्टूबर को एक शाम साहित्य के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सृजन के सचिव गुलाब चंद मेहता ने बताया कि कार्यक्रम शाम 7 बजे से होगा, जिसमें साहित्य की विभिन्न विधाओं पर प्रस्तुति दी जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में मनोरंजक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
बच्चों को बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव
सेलम. तेरापंथ महिला मंडल सेलम ने प्लास्टिक मुक्त सप्ताह के तहत सेंट जॉन स्कूल के बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने व इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस विषय को लेकर लघु नाटिका व ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेताओं व सभी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया। प्रिंसिपल रेवरंट फादर राज और काउंसलर सेवियर ने महाअभियान को सार्थक बनाने का भरोसा दिलाया। प्रतियोगिताओं के निर्णायक रंजना बैद एवं श्वेता भुतोडिय़ा रही।

Home / Coimbatore / मदुरै में पुलिस एथलेटिक्स प्रति. का उद्घाटन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो