scriptराजस्थानी संघ की वार्षिक सभा आज | Rajasthani Union annual meeting today | Patrika News
कोयंबटूर

राजस्थानी संघ की वार्षिक सभा आज

राजस्थानी संघ की ४७ वीं वार्षिक साधारण सभा शनिवार को संघ भवन में शाम सात बजे होगी। संघ के मंत्री दीपक नाहटा के अनुसार वार्षिक साधारण सभा के दौरान वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

कोयंबटूरOct 12, 2019 / 01:04 pm

Dilip

राजस्थानी संघ की वार्षिक सभा आज

राजस्थानी संघ की वार्षिक सभा आज

कोयम्बत्तूर. राजस्थानी संघ की ४७ वीं वार्षिक साधारण सभा शनिवार को संघ भवन में शाम सात बजे होगी।
संघ के मंत्री दीपक नाहटा के अनुसार वार्षिक साधारण सभा के दौरान वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। वर्ष 2018-19 का हिसाब, आडिट रिपोर्ट और वर्ष 2019 – 20 का अनुमानित बजट पारित कराया जाएगा। इसी दौरान वर्ष2019 -21 के लिए संघ के अध्यक्ष और कार्यसमिति की चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि राजस्थान निवास प्रोजेक्ट का काफी काम हो गया है। वे चाहते हैं कि संघ के चुनाव के बाद नए अध्यक्ष और टीम इसे वरीयता दें। साथ ही संघ की जो अन्य गतिविधियां और कार्य चल रहे हैं उन्हें जारी रखा जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम एकजुट होकर राजस्थान संघ के विकास के लिए काम करेगी।
उल्लेखनीय है कि संघ के चुनाव रविवार को होंगे। अध्यक्ष पद के लिए मदनलाल माली, मदनलाल पी. बाफना, श्रवण बोहरा एवं अशोक कुमार आचार्य चुनाव मैदान में हैं। संघ के २३ समिति सदस्यों के लिए इतने ही प्रत्याशी मैदान में हैं और इन सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है। औपचारिक घोषणा ही बाकी है।

Home / Coimbatore / राजस्थानी संघ की वार्षिक सभा आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो