scriptराम विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु | Ram Katha in Ramdev temple | Patrika News
कोयंबटूर

राम विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु

रामदेव चैरीटैबल ट्रस्ट ऑफ राजस्थान madurai मदुरै के तत्वावधान में रामदेव मंदिर प्रांगण में चल रही राम कथा के सातवें दिन श्रीराम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए।

कोयंबटूरOct 06, 2019 / 01:34 pm

Dilip

राम विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु

राम विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु

मदुरै. रामदेव चैरीटैबल ट्रस्ट ऑफ राजस्थान madurai मदुरै के तत्वावधान में रामदेव मंदिर प्रांगण में चल रही राम कथा के सातवें दिन श्रीराम विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए।
विवाह गीत पर पुष्प वर्षा की गई और आरती मंगलस्तुति से भक्तों ने प्रभु श्रीराम की आराधना की। कथावाचक विजयानंदगिरी महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समाज में आदर्श बताते हुए कहा कि वर्तमान युग में उनके आदर्शों को अपनाने से ही मानव कल्याण संभव है।
कथावाचक ने कहा कि प्रभु के जितने भी अवतार हुए हैं। उनमें राम और श्याम का विवाह ही पूर्ण रीति- रिवाज से हुआ है। इस मौके पर मंदिर प्रागंण को सजाया गया। श्रद्धालुओं ने पुष्ष वर्षा कर श्रीराम व सीता माता के दर्शन किए। भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। बारात स्वागत के बाद विवाह सम्पन्न हुआ।
गोपालसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 7 अक्टूबर को कथा का समापन होगा। संस्था पदाधिकारियों की ओर से गुरु महाराज का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम में लालचन्द राजपुरोहित, वी. अर्जुनसिंह रमेशकुमार, एल. अर्जुनसिंह, भंवरलाल, हरिसिंह राजपुरोहित सहित सर्व समाज के लोग भी मौजूद रहे।

Home / Coimbatore / राम विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो