scriptमदर्स डे पर गूगल ने बनाया आकर्षक डूडल | Mother's Day 2015 : Google Creates Doodle | Patrika News
कम्‍प्‍यूटर

मदर्स डे पर गूगल ने बनाया आकर्षक डूडल

आज के दिन पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले मदर्स डे को गूगल ने भी डूडल बनाकर सेलिब्रेट किया है

May 10, 2015 / 08:36 am

Anil Kumar

नई दिल्ली। 10 मई को पूरी दुनिया में मनाए जाने वाले मदर्स डे के मौके पर मां को सम्मान देते हुए गूगल ने डूडल बनाया है। हमेशा की तरह इस बार भी गूगल डूडल अनोखा होने के साथ-साथ आकर्षक है।

गूगल डूडल की खासियत
मदर्स डे पर बनाए गए इस गूगल डूडल को पीले और हल्के नारंगी रंग में बनाया गया है। गूगल के इस डूडल में एक और खास बात ये है कि इसमें कि सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षियों के रूप में मां के प्यार को दिखाया गया है। मां चाहे इंसान हो या पशु या फिर पक्षी मां अपना मातृत्व होता है यही बात इस गूगल डूडल में बताई गई है।

गूगल डूडल बयां करता है मां का प्यार
हालांकि मदर्स डे पर बनाए गए इस डूडल में गूगल ने एक महिला, शेरनी, खरगोश तथा बतख के रूप में मां के प्यार को दिखाया है। इसमें दिखाया गया है इंसानी रूप में मां अपने बच्चे देखते हुए होती है और उसे अपनी गोद में उठा लेती है। इसी प्रकार शेरनी अपने अकेले बच्चे को मुंह में पकड़कर अपने साथ ले जाती है। बतख अपने बच्चे को अपने पंखों में छुपा लेती है वहीं खरगोश मां अपने बच्चों के साथ बहुत ही खुश होकर उन्हें प्यार करती हुई नजर आती है।

Home / Gadgets / Computer / मदर्स डे पर गूगल ने बनाया आकर्षक डूडल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो