वो 10 भारतीय क्रिकेटर्स जिन्होंने पहले क्रिकेट खेला और फिर राजनेता बन गए
क्रिकेट के कई चेहरों ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है
कई भारतीय खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद नेता बन गए
आइए जानते हैं 10 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जो क्रिकेटर से नेता बने
नई दिल्ली। वैसे तो ज्यादातर क्रिकेटर खेल से सन्यास लेने के बाद कंमेंटेटर या कोच बनते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद राजनीति के मैदान पर अपनी पारी खेलने के लिए उतर गए। आज हम आप को 10 ऐसे भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो क्रिकेट की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद नेता बन गए।
Vijay Hazare Trophy : प्रभसिमरन के शतक से पंजाब ने विदर्भ को हराया 1- सचिन तेंदुलकर। नाम तो सुना ही होगा। भारत का वो क्रिकेटर जो क्रिकेट का भगवान बन गया। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के बाद राजनीति के क्षेत्र में उतरे। अप्रैल 2012 में उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता स्वीकार की और मई में राज्य सभा का सदस्य के रूप में शपथ ली।
2- कीर्ति आजाद राजनीति के क्षेत्र का बड़ा नाम है। साल 1983 में इंडिया ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। कीर्ति टीम का हिस्सा थे । 7 टेस्ट और 25 वनडे खेलने वाले कीर्ति ने राजनीति में एंट्री मारी और बीजेपी के टिकट से बिहार के दरभंगा से लोकसभा चुनाव जीता।अभी भी वो दरभंगा से लोकसभा सांसद हैं। वैसे इनके पिता भागवत झा आजाद बिहार के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में इनका राजनीति में आना इतना चौंकाने वाला नहीं था।
3- चेतन चौहान भी क्रिकेट के बाद राजनीति के क्षेत्र में उतरे। चेतन, उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में लोकसभा चुनाव लड़े और जीते। वो अभी फुल टाइम पॉलिटिक्स में हैं अमरोहा से विधायक हैं। इसके साथ ही वो यूपी के स्पोर्ट्स मिनिस्टर भी हैं।
5- पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन, जिन्हें लोग कलाई के जादूगर भी कहते हैं।इन्होंने भी क्रिकेट के बाद राजनीति का राह को चुना। अजहर ने राजनीति में आने के लिए कांग्रेस का दामन थामा और मुरादाबाद से चुनाव लड़ा और जोरदार तरीके से जीता।
6- क्रिकेट की पिच से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर भी राजनीति के मैदान उतरे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव गंभीर भाजपा के टिकट पर पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीता भी।
8- विनोद कांबली को तो वैसे सभी लोग जानते हैं। ये भी नेता बनने के लिए साल 2009 में लोक भारती पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन इस मोर्चे पर उन्हें निराशा हाथ लगी।
9- आईपीएल फिक्सिंग के कारण समय से पहले खत्म होने वाले क्रिकेट करियर के बाद श्रीसंत रियालिटी शो में डांस किया फिर केरल में बीजेपी की टिकट से 2016 में विधानसभा चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्हें हार मिली।
अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में 400 विकेट लेने वाले बने चौथे भारतीय गेंदबाज 10- टाइगर के नाम से जाने जाने वाले मंसूर अली खान पटौदी महज 21 वर्ष की आयु में भारत की टेस्ट टीम के कप्तान बन गए थे। क्रिकेट में जलवे बिखेरने वाले मंसूर राजनीति में भी हाथ आजमाया ।उन्होंने साल 1971 में पटौदी स्टेट(गुडग़ांव) से विधानसभा का पहला चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें शिकस्त मिली।