31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC वर्ल्ड कप 2003 में पाकिस्तान के साथ हुए मैच को लेकर दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने किया अहम खुलासा

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2003 में शानदार मुकाबला हुआ था। वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में इस मैच को लेकर बड़ा खुलासा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा कि इस मैच में सचिन तेंदुलकर को पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बहुत परेशान किया था। पढ़िए उनका पूरा बयान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 18 Aug 2022, 3:51 PM IST

2003 Cricket World Cup Virender Sehwag on sachin Shahid Afridi indvpak

सहवाग का बड़ा बयान

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा दिलचस्प होता है। एशिया कप 2022 में भी दोनों टीमों का मुकाबला 28 अगस्त को होगा। खैर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अब बहुत बड़ा खुलासा साल 2003 के वर्ल्ड कप को लेकर किया है। इस वर्ल्ड कप में भारत औरर पाकिस्तान का मुकाबला सेंचुरियन में हुआ था। पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा सचिन तेंदुलकर ने रन बनाए है। स्टार स्पोर्ट्स के एक वीडियो में सहवाग ने कहा कि सचिन को मैच के दौरान शोएब अख्तर धमकी दे रहे थे और शाहिद आफरीदी गालियां दे रहे थे। सहवाग ने ये भी कहा कि पाकिस्तान की तरफ से इस मुकाबले में बहुत स्लेजिंग की गई थी। ये बहुत बड़ी बात सहवाग ने इस बार बताई है।


वीरेंद्र सहवाग का बयान

दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, इस मैच में अख्तर ने पहला ओवर डाला था। सचिन ने पहले ही ओवर में 18 रन बना दिए थे। सचिन उस टीम में सबसे अनुभवी बल्लेबाज थे और उन्हें अपने विकेट का महत्व बहुत अच्छे से पता था। मैच के दौरान सचिन का बहुत बार ध्यान भंग करने की कोशिश की गई थी। शोएब अख्तर धमकियां दे रहे थे।

उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान की पूरी टीम इस मैच में स्लेजिंग कर रही थी। यहां तक पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी सचिन को गालियां दे रहे थे। सचिन का ध्यान बिल्कुल भी इस दौरान भंग नहीं हुआ था। वो विकेट पर टिके रहे। हमारी टीम की जीत में सचिन का बहुत बड़ा रोल रहा था।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली के 3 प्रसिद्ध हेयर स्टाइल जिनकी वजह से उनका लुक शानदार लगता है



टीम इंडिया को मिली थी शानदार जीत


भारत और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला बहुत ही शानदार रहा था। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए टीम इंडिया के सामने 274 रनों का भारी लक्ष्य रखा था। पाकिस्तान ने अपने सात विकेट भी पारी में गंवाए। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को लगभग चार ओवर शेष रहते ही हासिल कर लिया था।

सचिन तेंदुलकर ने इस मुकाबले में 98 रन की पारी खेली थी। इस वजह से ही टीम इंडिया को जीत मिली। उनके अलावा राहुल द्रविड़ ने नाबाद 44 और युवराज सिंह ने नाबाद 50 रनों का योगदान देकर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया था। सचिन ने यहां ऐतिहासिक पारी खेली थी और ये आज भी सभी को याद रहता है।

यह भी पढ़ें- आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल में 3000 रनों का आंकड़ा किया पार