पॉल स्टर्लिंग का जलवा जारी
हाल ही में आयरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन ओ ब्रायन ने रिटायरमेंट ले लिया था। वो आयरलैंड की तरफ से टी-20 में 1973 रन बना चुके हैं। वो आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पॉल स्टर्लिंग पहले नंबर पर है और वो आने वाले समय दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ सकते हैं।
आपको बता दें पॉल स्टर्लिंग ने साल 2009 में डेब्यू किया था। उनका क्रिकेट करियर आयरलैंड के लिए जबरदस्त रहा है। टी-20 में वो एक शतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 हाफ सेंचुरी भी लगाई है।अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम टी-20 मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे। आयलैंड ने पांच मैचों की सीरीज पर इस बार कब्जा भी जमा लिया।
विराट कोहली के 3 प्रसिद्ध हेयर स्टाइल जिनकी वजह से उनका लुक शानदार लगता है
टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज 1) मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 3497
2) रोहित शर्मा (भारत): 3487
3) विराट कोहली (भारत): 3308
4) पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 3011
5) आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 2855
रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के बीच समय नंबर वन बनने की होड़ चल रही है। गुप्टिल इस समय आगे चल रहे हैं लेकिन कुछ दिन बाद रोहित के पास उन्हें पीछे करने का मौका होगा। 27 अगस्त से एशिया कप का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट में रोहित बहुत आगे निकल सकते हैं।