नई दिल्ली। भारत करीब 550 टेस्ट मैच खेल चुका है। जिसमें से 200 से ज्यादा मैच ड्रॉ खेलें है। जिनमें से अधिकतर मैच भारत ने अपने होम ग्राउंड पर ही ड्रॉ मैच खेले हैं। वहीं बात बीते एक दशक की करें तो इन आंकड़ों में काफी तब्दीली देखने को मिली है। भारत में 2013 से अब तक खेले गए कुल टेस्ट मैचों में 90 फीसदी मैचों के सिर्फ नतीजे ही नहीं आए, बल्कि पूरे चार दिन भी नहीं चले। खास बात तो ये है कि ड्रॉ मैचों की संख्या भी काफी कम रही। 10 से ज्यादा मैच 3 दिन या उससे पहले ही खत्म हो गए। वहीं 23 टेस्ट मैच 4 दिन से पहले ही खत्म हो गए। आइए आपको भी बताते हैं कि इंडियन कंडीशंस में टेस्ट मैच का मिजाज कैसे बदला हुआ दिखाई दिया है।