इंग्लैंड के खेमे में स्पिनर्स की तिड़की
जहां पहले दिन अक्षर, अश्विन और सुंदर की तिड़की के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज परेशान नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड की स्पिन तिड़की के आगे भी भारत के बल्लेबाज परेशान नजर आ सकते हैं। लीच और डॉम बेस के अलावा जो रूट भी अपनी स्पिन से परेशान कर सकते हैं। तीसरे टेस्ट की पहली पारी के दौरान अकेले रूट ने भारत की आधी टीम को पैवेलियन भेज दिया था। खासकर लेफ्ट आर्म बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकते हैं। ऐसे में भारतीय खेमे को ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है। क्योंकि एक रोहित को छोड़कर किसी का भी प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है।