भारत की तरफ से अक्षर ने दो, मोहम्मद सिराज ने दो और वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया। रविचंद्रन अश्विन और ईशांत शर्मा इस मैच में अभी तक विकेट लेने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले, इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। अक्षर ने सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिब्ले को बोल्ड कर सस्ते में आउट किया और इंग्लैंड को पहला झटका दिया। सिब्ले ने आठ गेंद खेल दो रन बनाए।