31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस गेंदबाज ने ली विकटों की हैट्रिक, उसी बॉलर की पोलार्ड ने उड़ाई धज्जियां

पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को हराया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 4 Mar 2021, 2:47 PM IST

Antiga T20: Pollard's 6 balls won the Windies with the help of 6 sixes

Antiga T20: Pollard's 6 balls won the Windies with the help of 6 sixes

एंटिगा। ऑलराउंडर कीरॉन पोलार्ड के गेंदबाज अकिला धनंजय के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्कों की मदद से वेस्टइंडीज ने कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया और तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए जिसके जवाब में विंडीज ने पोलार्ड के 11 गेंदों पर छह छक्कों की मदद से 38 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 13.1 ओवर में छह विकेट पर 134 रन बनाए और मैच जीत लिया।

पोलार्ड ने की युवराज सिंह की बराबरी
लक्ष्य का पीछा करते हुए पोलार्ड ने विंडीज की पारी के छठे ओवर में धनंजय की छह गेंदों पर लगातार छह छक्के जड़े। पोलार्ड ने इसके साथ भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह की बराबरी कर ली जिन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर छह छक्के जड़े थे।

हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज पर जड़े 6 छक्के
पोलार्ड के छह छक्के जडऩे से पहले धनंजय ने चौथे ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक ली थी। धनंजय ने एविन लुइस (28) को चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया जबकि तीसरी गेंद पर क्रिस गेल (0) को पगबाधा किया और चौथी गेंद पर निकोलस पूरन (0) को पवेलियन भेज अपनी हैट्रिक पूरी की।

श्रीलंका ने भी अच्छी गेंदबाजी
इससे पहले श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने 39 और निरोशान डिकवेला ने 33 रन बनाए। विंडीज की तरफ से ओबेद मैकॉय ने दो विकेट, केविन सिनक्लेयर, एडवड्र्स, जैसन होल्डर, ड्वेन ब्रावो और फेबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिए। विंडीज की तरफ से पोलार्ड के अलावा लेंडल सिमोंस ने 26 और लुइस ने 28 रन बनाए जबकि होल्डर 29 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से धनंजय ने तीन विकेट और वानिंदू हसारंगा ने तीन विकेट लिए।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल