फिरकी में फंसा इंग्लैंड
इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 121 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए। उनके अलावा डेनियल लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से अक्षर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट , मोहम्मद सिराज ने 45 रन देकर दो विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन देकर एक विकेट लिया। ईशांत शर्मा 23 रन देकर खाली हाथ रहे।