क्रिकेट के मैदान पर जब खिलाड़ी 'चौके और छक्के' लगाते हैं तो दर्शक भी उत्साहित हो जाते हैं। हालांकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब कोई प्लेयर एक ही ओवर में एक से ज्यादा सिक्स लगा दे। हाल ही श्रीलंका के ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने एक ओवर में 6 सिक्स लगाकर रेकॉर्ड बना लिया। थिसारा एक ओवर में छह सिक्स लगाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी बन गए। हालांकि वे क्रिकेट की दुनिया में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं। इससे पहले युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हर्शल गिब्स जैसे प्लेयर्स भी एक ओवर में 6 सिक्स लगा चुके हैं। थिसारा यह रेकॉर्ड बनाने वाले नौवें खिलाड़ी हैं। जानते हैं उन प्लेयर्स के बारे में जिन्होंने 1 ओवर में 6 सिक्स लगाए।