क्रिकेट

USA से खेलने वाले इन दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सतर्क, कर सकते हैं बड़ा उलटफेर

अमरीका का यह पहले टी20 वर्ल्ड कप है और टीम ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को हरा इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। ऐसे में भारत उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।

2 min read

Ali Khan, Shayan Jahangir, India vs USA, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप का 25वां मुक़ाबला भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीम हर हाल में जीत दर्ज़ कर सुपर 8 में जगह बनाना चाहेंगी। अमरीका और भारत दोनों के चार - चार अंक हैं और उन्हें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए मात्र एक और मैच जीतना है।

अमरीका का यह पहले टी20 वर्ल्ड कप है और टीम ने अबतक शानदार प्रदर्शन किया है। अमेरिका ने पाकिस्तान को हरा इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। ऐसे में भारत उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा। अमेरिका की टीम में कई भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं जो उलटफेर करने का दम रखते हैं। तो आइए इस खबर के माध्यम से पाकिस्तानी मूल के उन दो खिलाड़ियों पर नाराज़ डालते हैं, जिन से भारत को बच के रहने की ज़रूरत है।

शायन जहांगीर -
शायन जहांगीर शानदार बल्लेबाज के साथ -साथ अच्छे विकेट कीपर भी हैं। 1994 में जन्मे शायन ने पाकिस्तान के लिए कायद-ए-आजम ट्रॉफी और अंडर 19 क्रिकेट खेला है। इसके अलावा शायन कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए भी खेल चुके हैं। जनवरी 2021 में अमेरिकी क्रिकेट ने उन्हें 2021 ओमान ट्राई-नेशन सीरीज से पहले टेक्सास में प्रशिक्षण शुरू करने के लिए 44 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। नवंबर 2022 में जहांगीर ने नामीबिया के खिलाफ अमेरिका के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। उन्होंने मात्र एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेला है। लेकिन वे बड़े बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में भारत को उन से बच के रहना होगा।

अली खान -
अली खान ने अबतक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान के खिलाफ आली ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया था। उन्होंने फकर जमान को आउट किया था। पाकिस्तान में जन्म लेने वाले अली खान 2010 में अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे। 2016 में उनका चयन अमेरका की टीम में हुआ, तब से वह इस टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अमेरिका के लिए अबतक 10 टी20 मुक़ाबले खेले है और 11 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.95 का रहा। वेस्ट इंडीज के दिग्गज ड्वेन ब्रावो ने अली के करियर में अहम भूमिका निभाई। वो ब्रावो ही थे जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना और कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका दिया। अली से भारतीय बल्लेबाजों को बच कर रहना होगा।

Also Read
View All
T20 World Cup 2026: फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी के चलते फुटवर्क की उलझन में फंसे संजू सैमसन, समझें कहां हो रही उनसे गलती

T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने मारा टी20 विश्व कप का सबसे लंबा छक्का, हार्दिक पंड्या ने अगली गेंद पर तोड़ा रिकॉर्ड, देखें Video

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल सकेंगे अभिषेक शर्मा? सूर्यकुमार ने बताया कब होगी उनकी वापसी

‘पाकिस्तान मैदान पर आएगा तो रगड़ दिया जाएगा, बहुत नखरे कर रहा था,’ भारत-पाक मैच से पहले शाहनवाज हुसैन की खरी-खरी

भारत ने नामीबिया को 93 रनों से रौंदा, पाकिस्तान मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला रिएक्शन आया सामने

अगली खबर