scriptविरुष्का ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को भेजे इन्विटेशन कार्ड, साथ ही दिया ये यादगार गिफ्ट | anushka ordered special invitation cards for the mumbai reception | Patrika News
क्रिकेट

विरुष्का ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को भेजे इन्विटेशन कार्ड, साथ ही दिया ये यादगार गिफ्ट

अनुष्का शर्मा कार्ड के साथ एक ऐसी चीज़ भी देना चाहती थीं जिसे उनके मेहमान याद के तौर हमेशा के लिए अपने पास रखें

Dec 16, 2017 / 07:36 pm

Priya Singh

virat anushka
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनु्ष्का शर्मा ने 11 दिसंबर इटली में शादी के बंधन में बंध गए। गुप-चुप तरीके से की गई इस शादी में यूं तो सिर्फ विराट और अनुष्का के फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे। लेकिन दिल्ली और मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के बाकी के लोगों भी शामिल हो पाएंगे। दोनों ही सेलेब्रिटीज़ के फैंस को उनकी शादी के बाद अब रिसेप्शन पार्टी का इंतज़ार है। दोनों के फैंस उन्हें एक बार फिर नए जोड़े में देखने को बेताब हो रहे हैं।
बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली रिसेप्शन पार्टी 21 दिसंबर को दिल्ली के ताज डिप्लोमेटिक होटल में होगी। तो वहीं दूसरी पार्टी मुंबई में 26 दिसंबर को होगी। मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के लिए खुद अनुष्का शर्मा ने अपने मेहमानों के लिए स्पेशल इन्विटेशन कार्ड छपवाए हैं। खास बात ये है कि मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी के इन्विटेशन कार्ड सैंडी खुराना से डिजाइन कराया गया है। सैंडी खुराना एक जाने माने डिज़ाइनर हैं।
द एंटरटेनमेंट डिजाइन नाम की कंपनी के चेयरमैन खुद सैंडी खुराना ही हैं। अनुष्का ने अपने मेहमानों के लिए कार्ड के अलावा एक खास तरह का एस्टर प्लांट भिजवाया है। कपिल के साथ कंपनी चलाने वाले सैंडी के भाई कपिल खुराना ने इस खास कार्ड की कुछ स्पेशल चीज़ों के बारे में बताया। कपिल ने कहा कि कार्ड के साथ एस्टर प्लांट का आइडिया खुद अनुष्का शर्मा का ही था। कपिल ने बताया कि अनुष्का शर्मा कार्ड के साथ एक ऐसी चीज़ भी देना चाहती थीं जिसे उनके मेहमान याद के तौर हमेशा के लिए अपने पास रखें और देखभाल भी कर सकें।
बता दें कि इटली में शादी के बाद अनुष्का की पूरी फैमिली वापस हिंदुस्तान आ चुकी है। जबकि विराट और अनुष्का वहीं से हनीमून एन्जॉय करने के लिए चले गए। विराट और अनुष्का अभी बर्फीली वादियों में अपना हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं।
virat anushka

Home / Sports / Cricket News / विरुष्का ने रिसेप्शन के लिए मेहमानों को भेजे इन्विटेशन कार्ड, साथ ही दिया ये यादगार गिफ्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो