27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup: क्या है एशिया कप का इतिहास? सचिन, जयसूर्या और मुरलीधरन ने बनाए हैं कई रिकॉर्ड, पढ़ें टूर्नामेंट से जुड़ी सभी बातें

एशिया कप सबसे ज्यादा बार भारत ने जीता है। भारत 7 बार एशिया कप का चैंपियन रह चुका है। इसके अलावा श्रीलंका 5 बार और पाकिस्तान 2 बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है। पिछली बार जब एशिया कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 10 Aug 2022, 11:13 AM IST

101.jpg

Asia Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप से पहले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एशिया कप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ इसके अगले दिन यानी 28 अगस्त से करेगी। अभी एशिया कप का मौजूदा चैंपियन भारत है ऐसे में इस खिताब को बचाने के लिए भारत एड़ी चोटी का ज़ोर लगाएगी। एशिया कप शुरू होने से पहले आइए हम आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ अहम बातें।

एशिया कप का इतिहास -
पहली बार एशिया कप 1984 में खेला गया था। इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम एशिया चैंपियन कहलाती है और यह टूर्नामेंट हर दो साल बाद आयोजित किया जाता है। पिछला एशिया कप चार साल पहले 2018 में खेला गया था। यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाने वाला टूर्नामेंट है। लेकिन पिछले कुछ सालों से टी20 वर्ल्डकप के मद्देनज़र इसे टी20 फॉर्मेट में भी खेला जाने लगा है। इस साल एशिया कप का 14वां संस्कारण खेला जाएगा।

कौन से देश लेते हैं हिस्सा -
एशिया कप में भारत और उसके सभी पड़ोसी देश हिस्सा लेते हैं। एशिया महादीप में आने वाले देश इसमें हिस्सा ले सकते हैं। मुख्य रूप से इसमें 6 टीमें खेलतीं हैं। इस साल श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा। छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं।

यह भी पढ़ें- गिल्लियों को बाउंड्री तक पहुंचाने वाला वह गेंदबाज, जिसके नाम से कांपते थे सभी बल्लेबाज

7 बार भारत ने जीता एशिया कप -
भारत 7 बार एशिया कप का चैंपियन रह चुका है। पिछली बार जब एशिया कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा श्रीलंका 5 बार और पाकिस्तान 2 बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है।

एशिया कप के बल्लेबाजी रिकॉर्ड -
एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में पहले तीन स्थान पर भारत और श्रीलंका के ही बल्लेबाज काबिज है। एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने की लिस्ट में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज़ सनथ जयसूर्या पहले स्थान पर आते हैं। जयसूर्या ने इस टूर्नामेंट में 25 मैचों की 24 पारियों में 53.04 के औसात से 1220 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 102.52 का रहा। जयसूर्या ने एशिया कप में 6 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

जयसूर्या के बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के ही पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा का नाम आता है। उन्होंने 24 मैचों की 23 पारियों में 48.86 के औसात से 1075 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर काबिज है। सचिन ने 23 मैचों की 21 पारियों में 51.10 के औसात से 971 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- Asia cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे ये रिकॉर्ड

एशिया कप के गेंदबाजी रिकॉर्ड -
एशिया में वसीम अकरम, वकार यूनिस, चामिंडा वास, अनिल कुंबले और मुरलीधरण जैसे दिग्गज गेंदबाज अपना जलवा बिखेर चुके हैं। लेकिन जब बात सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग रिकॉर्ड की हो तो ये गेंदबाज कहीं नज़र नहीं आते हैं। एशिया कप के इतिहास की सबसे शानदार बॉलिंग रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के नाम है। मेंडिस ने भारत के खिलाफ इस टूर्नामेंट के एक मैच में सिर्फ 13 रन देकर 6 विकेट झटके थे। उनका रिकॉर्ड आज तक कोई दूसरा गेंदबाज नहीं तोड़ पाया। इसके अलावा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के आकिब जावेद (5/19) विकेट और तीसरे स्थान पर भारत के अरशद अयूब (5/21) का कब्ज़ा रहा है।

एशिया कप में सर्वाधिक विकेट के मामले में भी श्रीलंका के ही गेंदबाज़ों का दबदबा देखने को मिलता है। एशिया कप के इतिहास में श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सबसे अधिक विकेट लिए हैं। मुरलीधरन सबसे अधिक विकेट लेने की सूची में 30 विकेट के साथ पहले स्थान पर बरक़रार है। उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहे काफी वर्ष हो गए, लेकिन आज तक कोई उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया। इस सूची में दूसरे पायदान पर मेंडिस का नाम है। मेंडिस ने एशिया कप में 26 विकेट चटकाए थे। इसके बाद पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल 25 विकेट के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग