30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही विराट कोहली बना देंगे ये रिकॉर्ड

एशिया कप 2022 के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है। कोहली 28 अगस्त को अपकिस्तान के खिलाफ अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Aug 2022, 3:24 PM IST

vk_form.png

पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है।

Asia cup 2022 Sanju Samson India Squad: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम ने कमर कस ली है और 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। इस टीम में एक बार फिर पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है। कोहली के अलावा उपकप्तान केएल राहुल को भी चुना गया है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के चलते आराम दिया गया है।

भारतीय टीम 28 अगस्त से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इस टूर्नामेंट का पहला ही मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से है। इस मैच में विराट कोहली एक इतिहास रचने वाले हैं। यह मैच विराट के टी20 करियर का 100वां मैच है। ऐसे में तीनों फॉर्मेट में कम से कम 100 या इससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले यह कारनामा न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज रोस टेलर कर चुके हैं। टेलर ने 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।

यह भी पढ़ें- एक साल की उम्र में हुआ पोलियो, पैसे की कमी के चलते नहीं हुआ इलाज़, भाविना की कहानी

विराट कोहली ने अबतक अपने करियर में 102 टेस्ट, 262 वनडे और 99 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टी20 में क्रिकेट में कोहली ने अबतक 99 मैचों में 50.12 की औसत से 3308 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 94 रहा है।

यह भी पढ़ें- 'पूरे करियर में लगातार 3 मैच भी नहीं मिले', एशिया कप में सैमसन के नहीं चुने जाने से भड़के फैंस

बता दें एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं। श्रीलंका, गत चैम्पियन भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। वहीं क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के बाद छठी और अंतिम टीम का निर्णय होगा। छह टीमों का क्वालिफाइंग टूर्नामेंट 20 अगस्त से शुरू होगा जिसमें जिसमें हॉन्गकॉन्ग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई हैं।