30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘पूरे करियर में लगातार 3 मैच भी खेलने नहीं मिले’, एशिया कप में संजू सैमसन के नहीं चुने जाने से भड़के फैंस

एशिया कप 2022 के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में संजू सैमसन को नहीं चुना गया है। जिसके चलते फैंस एक बार फिर नज़र हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 9 Aug 2022, 3:06 PM IST

sanju.png

एशिया कप 2022 के लिए संजू सैमसन को नहीं चुना गया है।

Asia cup 2022 Sanju Samson India Squad: एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में एक बार फिर युवा विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को नहीं चुना गया है। संजू ने हालही में इंग्लैंड, आयरलैंड और वेस्टइंडीज दौरे में बहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें टीम में नहीं चुने जाने से फैंस नाराज़ हैं और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) को ट्रोल कर रहे हैं।

एशिया कप के लिए चुनी गई टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान केएल राहुल की वापसी हुई है। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के चलते इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके अलावा संजू सैमसन, ईशान किशन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- एक साल की उम्र में हुआ पोलियो, पैसे की कमी के चलते नहीं हुआ इलाज़, भाविना की कहानी

फैंस का मानना है कि संजू सैमसन ने वो सब कुछ किया जिसकी उनसे मांग की गई थी। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इस खिलाड़ी को जब टीम में शामिल किया गया था, तब उन्होंने खुद को साबित किया। लेकिन सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के साथ ही टीम से उनका पत्ता कट गया। यही नहीं, उनको बैकअप खिलाड़ियों में भी जगह नहीं दी गई जिससे फैंस बेहद नाराज हैं।

एक यूजर ने लिखा, 'संजू सैमसन स्टैंड बाय में भी क्यों नहीं है। उसने क्या गलत किया है। हमेशा टीम से अंदर-बाहर होता है। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा एक जैसे बॉलर हैं, आपको दोनों की जरूरत नहीं है। संजू का रिकॉर्ड UAE में दीपक हुड्डा से बेहतर है।' एक ने लिखा, 'विराट कोहली, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर इन सब से अच्छी बल्लेबाजी इस वक़्त संजू सैमसन कर रहे हैं। फिर भी उन्हें टीम में नहीं चुना गया। यह शर्म की बात है।'

यह भी पढ़ें- निकहत जरीन ने गलत साबित की पिता की बात, समाज की कट्टर सोच को दिया गोल्डन पंच

संजू सैमसन जल्द ही जिंबाब्वे के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे और इस दौरान वो टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपना दावा ठोकने का प्रयास करेंगे। बता दें एशिया कप इसी महीने 27 अगस्त से शुरू होगा, जो 11 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा। इस एशिया कप 2022 में डिफेंडिंग चैम्पियन टीम इंडिया समेत छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं।