30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2026: ख्वाजा नफे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया

Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाज शशांक सिंह ने 11 गेंद में 40 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:46 PM IST

IND vs PAK, Hong Kong Sixes 2026.

पाकिस्तान ने भारत को हांगकांग सिक्सेस के ग्रुप-सी मैच में हराया। (Photo- X/@CricketHK)

India vs Pakistan, Group C, Hong Kong Sixes 2026: हांगकांग सिक्सेस के ग्रुप-सी में शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 91 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की शुरुआत रही खराब

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। विकेट-कीपर बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी 5 गेंद में 2 चौके संग 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीतीश राणा भी 14 गेंद में 19 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए। ऐसे में शशांक सिंह ने एक छोर पर 11 गेंद में 40 रन की पारी खेली, जबकि दूसरी छोर पर राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या का साथ नहीं मिला। राहुल तेवतिया और कप्तान क्रुणाल पंड्या खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि टी नटराजन ने 6 गेंद में दो चौके संग नाबाद 12 रन की पारी खेल भारत के स्कोर को 6 ओवर में 5 विकेट पर 88 रन तक पहुंचाया।

पाकिस्तान ने 3.5 ओवर में जीता मैच

पाकिस्तान के ख्वाजा नफे और कप्तान अब्बास अफरीदी ने भारत से जीत के लिए मिले 89 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की। अब्बास अफरीदी 8 गेंद में 35 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 चौका और 5 छक्का शामिल था। इसके बाद ख्वाजा नफे ने अब्दुल समद के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों टीम के स्कोर में 26 रन ही जोड़ सके थे कि ख्वाजा नफे 12 गेंद में 2 चौके और 5 छक्के संग 41 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद पाकिस्तान की जीत की संभावनाएं दिखने लगी। अब्दुल समद और इरफान खान ने कोई जोखिम नहीं उठाते हुए टीम को आसानी से जीत दिला दी। अब्दुल समद 3 गेंद में 7 रन और इरफान खान 1 गेंद में छह रन बनाकर नाबाद लौटे।

पाकिस्तान के अब्दुल समद ने 2 विकेट लिए

पाकिस्तान के लिए अब्दुल समद ने 1 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अहमद दनियाल और मुहम्मद शहजाद ने 1-1 विकेट लिया। भारतीय टीम के लिए शशांक सिंह ने एक ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया ने भी एक विकेट लिया।