31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZ vs IND, 4th T20I: ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंद में ठोका शतक, न्यूजीलैंड ने बनाया अपना सर्वोच्च T20I स्कोर, भारत को दिया विशाल लक्ष्य

New Zealand vs India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में 3-0 से आगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 30 Oct 2026, 3:02 PM IST

New Zealand vs India T20I Series

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में सीरीज का चौथा टी20I मैच खेला जा रहा है।

NZ vs IND 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20I सीरीज के चौथा मुकाबला ऑकलैंड में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य दिया। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है।

न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत रही खराब

भारत से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टिम सीफर्ट महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में फिन ऐलन और डेरिल मिचेल ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 11 गेंद में 29 रन की साझेदारी हुई। डेरिल मिचेल 9 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए।

जल्द दो झटकों के बाद फिन ऐलन ने ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 31 गेंद में 59 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने तोड़ा। फिन ऐलन 7.6वें ओवर में 17 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के संग 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए बेवन जैकब्स कुछ खास नहीं कर सके और 7 रन बनाकर चलते बने।

ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंद में लगाई सेंचुरी

बेवन जैकब्स के आउट होने के बाद माइकल ब्रेसवेल ने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 5वें विकेट के लिए 40 गेंद में 115 रन की साझेदारी हुई। माइकल ब्रेसवेल 25 गेंद में 4 चौके और 6 छक्के संग 65 रन बनाकर आउट हुए।

माइकल ब्रेसवेल के बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान मिचेल सैंटनर आए। मिचेल सैंटनर 5 रन बनाकर आउट हुए। इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स ने 46 गेंद में अपना शतक पूरा किया। ग्लेन फिलिप्स पारी के आखिरी ओवर यानी 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स 49 गेंद में छह चौके और 10 छक्के संग 107 रन बनाकर आउट हुए। इस तरह न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाए। यह टी20I में न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर है। नाथन स्मिथ और एडम मिल्ने क्रमशः 6 और 1 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अर्शदीप सिंह टी20I में 150 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20I क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय गेंदबाज हैं। भारतीय गेंदबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20I मैच में 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिया। उनके अलावा प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और नितीश कुमार ने 1-1 विकेट चटकाए। मयंक यादव ने मैच में 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल