30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमकर चल रहा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला, बने एक टी20 सीरीज़ में भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

NZ vs IND: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड टी20 सीरीज़ में ग्लेन फिलिप्स ने भारतीय टीम के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्या है यह रिकॉर्ड? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Oct 2026, 3:45 PM IST

Glenn Phillips

ग्लेन फिलिप्स (Photo - @BLACKCAPS)

भारत (India) बनाम न्यूज़ीलैंड (New Zealand) टी20 सीरीज़ के चौथे मैच में न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाते हुए भारत को 260 रन का लक्ष्य दिया है। न्यूज़ीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने 49 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में फिलिप्स ने 6 चौके और 10 छक्के लगाए। 218.37 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारत के खिलाफ बनाया शानदार रिकॉर्ड

चौथे टी20 मैच में तूफानी शतक की मदद से फिलिप्स भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक खेले गए चार मैचोँ में फिलिप्स ने 276 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 190 की रही और उन्होंने 138 के औसत से रन बनाए।

जमकर चल रहा है फिलिप्स का बल्ला

भारत के खिलाफ इस सीरीज़ में फिलिप्स का बल्ला जमकर चल रहा है। पहले टी20 मैच में फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 8 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली थी। दूसरे मैच में फिलिप्स ने 43 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली। तीसरे मैच में फिलिप्स 14 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से सिर्फ 17 ही रन बना पाए, लेकिन चौथे मैच में फिलिप्स ने 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए और इसके लिए सिर्फ 49 गेंदें खेली। अभी पांचवां मैच बाकी है और ऐसे में फिलिप्स एक टी20 सीरीज़ में भारत के खिलाफ 300 से ज़्यादा रन पूरे कर सकते हैं।

भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में से 4 बल्लेबाजों ने तो इसी साल यह कमाल किया है। लिस्ट में फिलिप्स 276 रनों के साथ टॉप पर हैं और अभी भी सीरीज़ का एक मैच बाकी है। दूसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज़ के शाई होप (Shai Hope) हैं, जिन्होंने इसी महीने भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में 261 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक (Harry Brook) हैं, जिन्होंने जुलाई में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में 229 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर वेस्ट इंडीज़ के शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) हैं, जिन्होंने इसी महीने भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में 221 रन बनाए थे। पांचवें नंबर पर वेस्ट इंडीज़ के निकोलस पूरन (Nicolas Pooran) हैं, जिन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ में 184 रन बनाए थे।